{"_id":"61c8bdf2e72fd30ef5712499","slug":"the-farmer-was-killed-in-a-dispute-over-the-expulsion-of-stray-animals-bareilly-news-bly470514530","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा जानवरों को खदेड़ने पर हुए विवाद में हुई थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा जानवरों को खदेड़ने पर हुए विवाद में हुई थी किसान की हत्या
विज्ञापन
हरवीर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी की कटरी में शनिवार रात हुई थी वारदात, तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट
घटनास्थल तक पहुंचने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, कटरी में फंस गई जीप
फतेहगंज पूर्वी। मानपुर त्रिलोक गांव की कटरी में शनिवार रात फसल की रखवाली के दौरान किसान हरवीर सिंह यादव की हत्या इसलिए की गई थी क्योंकि अपने खेत से खदेड़े आवारा जानवर दूसरे किसान के खेत में घुस गए थे। इस मामले में गांव के ही गुड्डू, शिवराज और उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीनों सगे भाई हैं।
हरवीर के बड़े भाई हरिचंद के मुताबिक उनके खेत कटरी में हैं जिनमें गेहूं की फसल है। पड़ोस में ही गांव के रूम सिंह का खेत है। कटरी में आवारा पशु अक्सर फसल उजाड़ देते हैं। इस वजह से सभी किसान फसल की रखवाली के लिए रात में खेत में ही रुकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि किसान अपने खेत से पशु भगाते हैं तो वे दूसरे व्यक्ति के खेत में घुस जाते हैं। इसको लेकर आए दिन वहां विवाद होता रहता है। शनिवार रात भी ऐसा ही हुआ। रूम सिंह के लड़के गुड्डू, शिवराज और उमेश ने हरवीर पर आरोप लगाया कि वह जानवरों को उनके खेत में भगा देते हैं। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हरवीर पर हमला कर दिया। उस समय उनके पिता व अन्य लोग जानवर भगाने दूर चले गए थे। हरवीर की चीखें सुनकर वे लोग लौटे तो आरोपी वहां से भाग निकले।
आरोपी घरों से फरार, रिश्तेदारी में दबिश
हरिचंद की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मगर वारदात के बाद से ही वे लोग परिवार समेत गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में रिश्तेदारियों में दबिश दे रही है। वहीं, हरवीर का शव रविवार शाम को गांव पहुंचा तो अंधेरा होने लगा था। इस पर परिवार वालों ने सोमवार को अंतिम संस्कार की बात कही है।
विज्ञापन
समय पर इलाज न मिलने से हुई हरवीर की मौत
इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी मनोज कुमार का कहना है कि यह वारदात शनिवार रात करीब दस बजे हुई। मगर कटरी जाने का रास्ता बहुत खराब है, जिसके चलते परिवार वाले हरवीर को वहां से उठाकर अस्पताल नहीं ले जा सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि थाने से घटनास्थल की दूरी काफी ज्यादा है। इस वजह से पुलिस को भी वहां तक पहुंचने में समय लगा। कटरी का तीन-चार किलोमीटर रास्ता बिल्कुल कच्चा है, जिसमें उनकी जीप फंस गई तो उसे धक्का देकर निकालना पड़ा।