फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The face was disfigured by stabbing, still unrecognizable on the second day

Bareilly News: चाकू मारकर बिगाड़ दिया था चेहरा, दूसरे दिन भी पहचान नहीं

Thu, 05 Dec 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 05 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The face was disfigured by stabbing, still unrecognizable on the second day
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। टिसुआ में यूकेलिप्टस के बाग में युवती की हत्या भले ही गला काटकर निर्ममता से की गई हो, लेकिन हत्यारोपी ने चेहरे पर भी चाकू से कई वार किए थे ताकि उसकी पहचान न हो सके। तीन डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया, उसके साथ दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई गई।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के पास गांव टिसुआ से बाकरगंज गांव के चकरोड पर मंगलवार को यूकेलिप्टस के बाग में 22 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसका गला धारदार हथियार से काटा गया था। पोस्टमार्टम में पता लगा कि पहचान बिगाड़ने के लिए उसके चेहरे पर भी चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस को युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पुलिस को शक था कि किसी करीबी ने ही युवती की हत्या की है। यह भी लग रहा था कि युवती किसी आसपास के गांव या कस्बे की रही होगी। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लग रहा है कि युवती बाहर की है, आरोपी के तार इस इलाके से जरूर जुड़े हो सकते हैं। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। महिला डॉक्टर ने स्लाइड भी तैयार की। सूत्रों के मुताबिक युवती के कपड़ों व शारीरिक स्थिति से उसके साथ जबर्दस्ती करने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि सहमति संबंध के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

------
फुटेज से नहीं मिली मदद, दूसरे उपाय किए
- एसओजी सहित पुलिस की टीमें युवती की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई हैं, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आसपास के गांवों व थानों में किसी युवती के लापता होने की जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है लेकिन सफलता नहीं मिली है। शव के पास मिली पानी व कोल्डड्रिंक की बोतल के बैच से भी मदद ली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जिस दुकान से यह सामान लिया गया होगा, वहां से आरोपी या युवती की पहचान का सिरा जरूर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed