फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The energy we save today will be used by future generations.

Bareilly News: पूरनपुर में आरक्षण खिड़की शुरू, स्टेशन पर शीघ्र लगेगी एटीवीएम

Thu, 14 Dec 2023 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
The energy we save today will be used by future generations.
पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर खुली आरक्षण ​खिड़की ।
पूरनपुर। अमान परिवर्तन के बाद शाहगढ़ से ट्रेन संचालन के बाद पूरनपुर स्टेशन पर बुधवार से आरक्षण विंडो भी खोल दी गई। इससे क्षेत्र के लोग यात्रा के लिए अपना टिकट आरक्षित करा सकेंगे। ऑटोमेटिक टिकट बुकिंग मशीन (एटीवीएम) भी आ गई है, जिसे शीघ्र लगवा दिया जाएगा। व्यापारियों ने आरक्षण विंडो खुलने पर हर्ष जताया। मगर, फरवरी तक पीलीभीत तक ट्रेनें न चलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत-मैलानी के बीच शाहगढ़ से मैलानी तक अमान परिवर्तन होने के बाद एक ट्रेन चल रही है। अमान परिवर्तन से पहले पूरनपुर स्टेशन पर आरक्षण विंडो थी। मगर अमान परिवर्तन पर इसे भी बंद कर दिया गया था। बुधवार से फिर आरक्षण विंडो शुरू कर दी गई। हालांकि दो दिन में अब तक एक भी यात्री आरक्षण कराने को नहीं पहुंचा। स्टेशन पर एटीवीएम भी आ गई है, जिसे शीघ्र लगाया जाएगा। एटीवीएम से लोग अपने रिचार्ज कार्ड को लगाकर संंबंधित स्टेशन का टिकट पा सकेंगे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने आरक्षण विंंडो शुरू होने पर हर्ष जताते हुए बताया कि शाहगढ़ से ट्रेन संचालक के बाद व्यापारियों की एक और मांग पूरी हुई है। मगर फरवरी तक पीलीभीत तक ट्रेनें न चलने पर आंदोलन की रणनीति तय कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed