{"_id":"60ede39b8ebc3e70162a2701","slug":"the-distance-of-the-examination-center-should-not-exceed-fifteen-km-bareilly-news-bly452989135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह किमी से ज्यादा न हो परीक्षा केंद्र की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह किमी से ज्यादा न हो परीक्षा केंद्र की दूरी
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
परीक्षा नियंत्रक के दफ्तर पहुंचकर छात्रों ने जताया विरोध
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों की सूची पर छात्रों ने एतराज जताया है। मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक के पास पहुंचकर छात्रों ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा केंद्र की दूरी शासनादेश के तहत निर्धारित करने के लिए कहा।
दो दिन पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाएं कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इसमें कई केंद्र ऐसे बना दिए गए, जिनकी दूरी 40 से 50 किलोमीटर तक है। जबकि शासनादेश के तहत इस बार परीक्षा स्वकेंद्र कराई जानी थी। अगर किन्हीं कारणों से किसी कॉलेज को केंद्र बनाना था तो उसकी दूरी अधिकतम 15 किलोमीटर होने के निर्देश थे। सूची में शेरगढ़ का मुक्ता प्रसाद डिग्री कॉलेज भी शामिल है। इसका केंद्र कॉलेज से करीब 50 किलोमीटर दूर है। मंगलवार को सछास छात्र नेताओं के साथ शेरगढ़ कॉलेज के छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे और कड़ी नाराजगी जताई। छात्रों ने कहा कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए बीच में पड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त है। उन्होंने दुर्घटना की आशंका जताई है। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने परीक्षा समिति के सामने आपत्ति रखने की बात कही है। साथ ही परीक्षा केंद्र बदलने का आश्वासन दिया है।