फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The device will give signal to the control room if there is an abandoned object or animal on the railway track.

Bareilly News: रेेल ट्रैक पर लावारिस वस्तु या पशु होने पर कंट्रोल रूम को सिग्नल देगी डिवाइस

Mon, 30 Dec 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The device will give signal to the control room if there is an abandoned object or animal on the railway track.
बरेली। रेलवे ट्रैक पर लावारिस वस्तु या जानवर आने से कई बार हादसे हो जाते हैं। इसको देखते हुए 10वीं के विद्यार्थियों ने ऐसी डिवाइस बनाई है, जिससे ट्रैक पर कुछ भी होेने की स्थिति में कंट्रोल रूम को सिग्नल मिल जाएगा। वहीं, आठवीं के छात्रों ने बाढ़ से राहत दिलाने व जल संरक्षण संबंधी मॉडल तैयार किया है।
विज्ञापन

बीबीएल पब्लिक स्कूल, अलखनाथ शाखा में रविवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में 10वीं के छात्र रेयान भट्टाचार्य व सिद्धांत अग्रवाल ने मेंटर संजीव सक्सेना के मार्गदर्शन में रेल ट्रैक अलर्ट सिस्टम बनाया है। यह डिवाइस रेल पटरी पर रखी लावारिस वस्तु या घूमते जानवर को ट्रैक कर लेगी। इसमें लगे आईआर (इन्फ्रा रेड) सेंसर को जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से कनेक्ट किया गया है। इसकी रेंज एक से डेढ़ किलोमीटर होगी। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी। वहां से लोको पायलट को सिग्नल देकर रेल हादसों को कम किया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट को सीबीएसई की राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


आठवीं के अनंत अग्रवाल व प्रखर सिंह ने मेंटर जलज अग्रवाल के मार्गदर्शन में फ्लड वॉटर प्रिवेंशन मॉडल तैयार किया है। मेंटर के अनुसार मॉडल में ओवरहेड टैंक, पाइप लाइन व सीवेज ट्रीटेमेंट प्लांट का उपयोग किया गया है। इसमें नदी पर बने बांध में अधिक पानी इकट्ठा होने पर इसे पाइप के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में भेजा जाता है। शहर के गंदे पानी को टैंक में एकत्र किया जाता है। यहां से एसटीपी से फिल्टर कर पानी को इस्तेमाल करने योग्य बनाया जाता है। यह प्रोजेक्ट इंस्पायर मानक में चयनित हो चुका है। प्रदर्शनी में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रबंधक सर्वेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश शर्मा, प्रशासक दीपक गुप्ता, डॉ. अल्पना जोशी व अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed