{"_id":"5f836b688ebc3e9bd646e2e3","slug":"the-decision-of-the-government-is-commendable-three-divorce-victims-will-be-able-to-bareilly-news-bly4229925187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय है सरकार का फैसला.. सक्षम होंगी तीन तलाक पीड़िताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय है सरकार का फैसला.. सक्षम होंगी तीन तलाक पीड़िताएं
विज्ञापन
teen talaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्फ की दुकानें और घर देने के फैसले का तीन तलाक पीड़िताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
बरेली। योगी सरकार ने तीन तलाक पीड़िताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वक्त संपत्ति को दुकानों को किराये पर देने में उन्हें तरजीह देने की बात कही है। साथ ही वक्फ की आवासीय योजनाओं में उन्हें घर उपलब्ध कराने की बात भी कहते हुए अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय को इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। तीन तलाक पीड़िताओं ने सरकार की इन योजनाओं का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने बच्चों का पालन-पोषण कर आसानी से जीविका चला सकेंगी। मगर सिस्टम को लेकर वे कुछ सशंकित भी हैं कि कहीं यह आदेश भी हर महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद जैसी घोषणा न रह जाए।
सरकार अच्छे प्रयास कर रही है लेकिन नीचे के अफसर आदेश न आने की बात कहकर टरका देते हैं। आयुष्मान कार्ड और हर महीने पांच सौ रुपये की मदद देने की घोषणा के मामले में भी यही हुआ। पिछली बार मैंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को इस संबंध में तलाक पीड़िताओं की सूची दी तो अब वे हमसे पूछती हैं कि योजना का क्या हुआ। - निदा खान, आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी
विज्ञापन
सरकार यह बहुत ही सराहनीय निर्णय है। तलाक पीड़िताओं को दुकान मिलेगी तो वे कोई कारोबार शुरू करके अपने बच्चों का पालन पोषण ठीक से कर सकेंगी। पिछले साल लखनऊ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में हमने मुख्यमंत्री से तीन तलाक पीड़िताओं को छत मुहैया कराने की मांग की थी। उसके लिए सूची भी दे दी गई थी। - फरहत नकवी, मेरा हक फाउंडेशनविज्ञापन विज्ञापन