फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The death of three inmates in jail will be investigated

बरेली जेल में तीन कैदियों के मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन बोला- बीमारी थी

Tue, 11 Feb 2020 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
The death of three inmates in jail will be investigated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दो जेलों में एक ही दिन तीन कैदियों की मौत से हड़कंप मच गया है। शासन के निर्देश पर सोमवार को अफसरों ने जिला-सेंट्रल जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। एक ही दिन में तीन मौतों की मजिस्ट्रेटी जांच भी कराई जाएगी। जेल अफसरों ने बताया कि तीनों कैदी उम्रदराज थे और उनकी स्वाभाविक मौत हुई है।

विज्ञापन


रविवार को जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बहेड़ी के गांव नदेली निवासी 90 वर्षीय हरिद्वारी और सुभाषनगर क्षेत्र के गांव बेहटा जागीर निवासी 58 वर्षीय रामअवतार की मौत हो गई थी। इसी दिन सेंट्रल जेल में सजा काट रहे पीलीभीत के मोहम्मद गांज निवासी झाला गैंग के बदमाश 80 साल के रामचंद्र की मौत हो गई थी। मामला सामने आया तो शासन स्तर से डीएम-एसएसपी का जवाब-तलब कर लिया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश पांडेय ने दोनों जेलों का निरीक्षण किया। अफसरों ने कैदियों से बातचीत करने के साथ ही खानपान व अन्य सहूलियतें देखीं। जिला जेल दूर होने की वजह से निरीक्षण से पहले ही वहां व्यवस्था दुरुस्त कर ली गईं। अफसरों को दोनों ही जगह व्यवस्था ओके मिली। दो कैदियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को मिल चुकी थी। इसमें भी चौंकाने वाले तथ्य नहीं थे। जेल प्रशासन ने बताया कि तीनों मौतें स्वाभाविक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में फेफड़े की बीमारी, हार्ट अटैक वजहें सामने आई हैं। तीनों कैदियों की मौत के मामले में जेल प्रशासन ने डीएम को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है। अब डीएम यहां मजिस्ट्रेट स्तरीय जांच कराएंगे। इसके लिए अधिकारी नामित किए जाएंगे। एसएसपी ने बताया कि तीनों कैदियों की मौत एक दिन होने से गफलत रही, ऐसी कोई वजह नहीं थी जो सवाल उठें। मृतकों के परिवारों की भी कोई शिकायत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed