फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The condition of the unclaimed newborn girl found in the field deteriorated

खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची की हालत बिगड़ी

Wed, 30 Jun 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The condition of the unclaimed newborn girl found in the field deteriorated
खेत में मिली नवजात। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ब्लड इंफेक्शन सेप्टिसीमिया से ग्रसित है नवजात, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
बरेली। सुल्तानपुर गांव में गन्ने के खेत में लावारिस मिली नवजात बच्ची की हालत बिगड़ती जा रही है। ब्लड में इंफेक्शन फैलने की वजह से बच्ची को सेप्टिसीमिया हो गया है। बेहतर इलाज के लिए नवजात को जिला अस्पताल से रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक के मुताबिक, सांस लेने में तकलीफ भी बढ़ती जा रही है।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक बच्ची के दोनों पैरों की एड़ी को कीड़े खा गए थे। यही सेप्टिसीमिया की वजह बना। बच्ची को सांस लेने में भी तकलीफ शुरू हो गई है और पीलिया के भी लक्षण हैं। हालांकि अभी सेप्टीसीमिया का दुष्प्रभाव शरीर में नहीं फैला है मगर हालात गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची में इंफेक्शन कम करने के लिए इंजेक्शन लगाए जा रहे है। उसे एसएनसीयू (सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में रखा गया है। बच्ची के ठीक होने पर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed