फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The condition of many animals in the cowshed is serious, the officers found everything healthy

Bareilly News: गोशाला में कई पशुओं की हालत गंभीर, अफसरों को सब दिखा चुस्त-दुरुस्त

Wed, 13 Nov 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
The condition of many animals in the cowshed is serious, the officers found everything healthy
चठिया फैजू गांव की गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताकर जांच करने से झाड़ा पल्ला
विज्ञापन

फरीदपुर। विकासखंड भुता की ग्राम पंचायत चठिया फैजू में बनी सरकारी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे सीबीओ व डिप्टी सीबीओ को यहां सब कुछ ठीक दिखा, जबकि गोशाला में कई जानवर चारा व उपचार के अभाव में मरणासन्न स्थिति में थे। परीक्षण के दौरान पहुंचे गोरक्षकों ने मरणासन्न स्थिति में गायों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इनका आरोप था कि गायों को बढ़िया चारा व उपचार न मिलने से गायों की स्थिति खराब है। बावजूद अधिकारियों को सबकुछ यहां ठीक मिला। पुलिस का कहना है कि गोशाला से संबंधित आरोपों की जांच प्रशासनिक अधिकारी करेंगे, जबकि पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि घटना की जांच पुलिस कर रही है। इस तरह अभी तक मामले में जांच शुरू नहीं की गई।

सोमवार रात संरक्षित पशुओं की हड्डियों से भरी पिकअप गाड़ी को गांगेपुरा गांव के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे गोरक्षकों व ग्रामीणों ने हंगामा किया। पकड़े गए आरोपियों ने वायरल वीडियो में कह रहे हैं कि वह शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी ठेकेदार के कहने पर चठिया फैजू में बने गोशाला से गायों की हड्डियां भरकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों व गोरक्षकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने हड्डियों से भरी पिकअप सहित आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर ने डॉक्टर के पैनल से हड्डियों की जांच करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

--------

अधिकारियों के आने से पूर्व गोशाला में पूरी रात हुई साफ-सफाईगोरक्षकों ने आरोप लगाया कि सोमवार जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार की मौजूदगी में भी गो रक्षकों को गोशाला में नहीं घुसने दिया। गोशाला के अंदर पूरी रात साफ-सफाई की गई। गोशाला में पंजीकृत 320 गोवंश मौके पर उससे कम थे। इनके लिए मात्र तीन कट्टे चोकर गोदाम के भूसा में दबे पाए गए। वह सिर्फ दिखाने के लिए थे। नाद में हरा चारा भी नहीं था। गोरक्षक विनोद राठौर, विकास ठाकुर, पुष्पेंद्र गंगवार आदि ने उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उन्होंने गौशाला की जांच की है, वहां सब ठीक पाया गया, पर्याप्त मात्रा में वहां पर पशु है, तीन सौ से अधिक पशु गौशाला में हैं, उसमें से दो-तीन पशु बीमार थे, जिन्हें दवाई दी गई। बाकी हड्डी गाड़ी में ले जाने की जांच पुलिस कर रही है।
- डॉ. मेघ श्याम, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed