{"_id":"66bfefa7182bbcf623065b4d","slug":"the-city-stopped-for-52-seconds-in-honor-of-the-national-anthem-bareilly-news-c-4-lko1018-460384-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकंड के लिए थमा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकंड के लिए थमा शहर
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर अमर उजाला के अभिनव अभियान ''माँ तुझे प्रणाम'' के तहत बृहस्पतिवार को गांधी उद्यान समेत शहर के 23 चौराहों पर हजारों लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। सुबह ठीक दस बजे नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर सायरन गूंजा तो जो जहां था, वहीं ठहर गया। 52 सेकंड के लिए शहर थम गया। उसके बाद गांधी उद्यान के मुख्य आयोजन के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
गांधी उद्यान में सुबह दस बजे सामूहिक राष्ट्रगान से पहले ध्वजारोहण हुआ। धर्मगुरु तुलसीमठ महंत नीरज नयनदास, खानकाह वामिकिया निशातिया के सज्जादानशीन सैय्यद मोहम्मद असलम मियां वामिकी, गुरुद्वारा चौकी चौराहा के ग्रंथी ज्ञानी काले सिंह, क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च के पादरी केबी एडमंड समेत कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, महापौर उमेश गौतम, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, एसपी ट्रैफिक शिवराज, महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय शुक्ला व अन्य ने ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान ठीक दस बजे शुरू हुआ।
मंच पर ताइक्वांडो के पंच का प्रदर्शन
बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की टीम ने अपने करतब दिखाए। इस दौरान अध्यक्ष विमल मिश्रा, सचिव मोहम्मद अकमल खान, टीम कोच साक्षी बोरा, शुभम रौतेला, निशु भारद्वाज, माही गैंगवार, वत्सला सिंह, वैष्णवी सिंह, दिव्यांशी सिंह, गायत्री वर्मा, जतिन कुमार, अखिलेश कुमार, आतिफ, अरमान, रौनित, आरव, रुद्रांश, शशांक मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
मंच पर संगीतकार प्रदीप कुमार ने वायलिन वादन किया और नीलिमा आरोही ने धुन पर ये मेरे वतन के लोगों... गीत गाया और उनकी बेटी आरोही भारत माता का स्वरूप में पहुंची थी। इनकी प्रस्तुति खूब सराही गई। कांकर टोला से मुनीर अहमद और मनोज गंगवार ने गीत गाए। स्केटर रिंकू, मोहम्मद जीशान ने भी करतब दिखाए। रुहानी कलंदर बैंड के कलाकार राहुल व्यास, दीक्षा भसीन, गिरधर बृजवासी, तुलसी प्रकाश ने देशभक्ति गीतों से समा बांधा। छात्रा अलशिफा ने शायरी सुनाई। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के छात्र फरहान ने तलवारों पर सिर वार दिए गाना गाया। ब्यूरो