{"_id":"64c6c9ae884442367c088a3c","slug":"the-city-is-talking-bomb-gangadhar-will-be-worshiped-today-bareilly-news-c-4-noi1138-217385-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बम-बम बोल रहा शहर, आज पूजे जाएंगे गंगाधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बम-बम बोल रहा शहर, आज पूजे जाएंगे गंगाधर
Mon, 31 Jul 2023 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 31 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पुरुषोत्तम मास के द्वितीय सोमवार को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है। कछला घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार शाम से ही शहर में बम-बम की ध्वनि गुंजायमान हो रही है। सोमवार को पूरे उत्साह के साथ कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
रविवार को सुबह से ही सड़कों पर भोले के भजन और जयघोष सुनाई देेने लगे थे। एक के पीछे एक कांविड़ियों की टोलियां ट्राॅली और दूसरे वाहनों पर लगे डीजे पर बजते भजनों की धुन पर थिरकते हुए शहर में प्रवेश कर रही थीं। शाम को सभी शिवभक्त ने अलग-अलग शिवालयों पर रुके, ताकि वे भोर में भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक कर सकें। शिवभक्तों के आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वनखंडीनाथ मंदिर सहित कई स्थानों पर मंदिर कमेटी अथवा सामाजिक संस्थाओं की ओर कांवड़ियों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से सोमवार सुबह सात बजे से जलाभिषेक शोभायात्रा श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से प्रारंभ होगी। इसमें शामिल सभी शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर बाबा मढ़ीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि यह शोभायात्रा मंदिर से चल कर साहूगोपी नाथ, सिकलापुर, रोडवेज, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से चौपुला होते हुए मढ़ीनाथ मंदिर पहुंचेगी। वहां भोले का रुद्राभिषेक व शृंगार किया जाएगा।