फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city is glowing with the aura of Shiva, today Nandi and Nataraja will be seated

Bareilly News: शिव की आभा से दमक रहा शहर, आज विराजेंगे नंदी और नटराज

Sun, 15 Feb 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The city is glowing with the aura of Shiva, today Nandi and Nataraja will be seated
बीडीए ने डिजिटल लाइटिंग और फूलों से कराई शहर की सजावट, गूंज रहा हर-हर महादेव का उद्घोष
विज्ञापन

बरेली। महाशिवरात्रि पर शहर शिव की आभा से दमक रहा है। शहर की आध्यात्मिक पहचान को विस्तार देते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शनिवार को अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के दो प्रमुख प्रवेश द्वारों पर स्थापित की गई नंदी और नटराज की प्रतिमाओं का रविवार को लोकार्पण किया जाएगा। ये न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि यहां आने वाले लोगाें को यहां की सांस्कृतिक विविधता से परिचित भी कराएंगी।
बीडीए की ओर से झुमका तिराहे के समीप स्थित अवैद्यनाथ द्वार पर नंदी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। भगवान शिव के वाहन नंदी की यह प्रतिमा शक्ति और भक्ति का प्रतीक बनकर उभरेगी। लखनऊ की ओर से शहर आने वाले लोगों के स्वागत के लिए रजऊ परसपुर के पास भगवान शिव के नटराज स्वरूप की भव्य प्रतिमा लगाई गई है। कला और संस्कृति के अद्भुत सामंजस्य वाली यह प्रतिमा शहर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के मुताबिक, इन दोनों प्रतिमाओं के स्थापित होने से शहर की भौगोलिक और आध्यात्मिक सीमाएं शिव भक्ति के सूत्र में बंध गई हैं। ये शहर की पहचान को पुख्ता करेंगी। यहां प्रवेश करते ही पर्यटकों को शांति और श्रद्धा का अहसास होगा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर इन प्रतिमाओं और उनके आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरा माहौल उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने सजाई दुकान

बरेली विकास प्रधिकरण की पहल पर साहूकारा व आलमगिरीगंज के सराफा बाजार में सजावट कराई गई है। दुकानदारों ने दुकान के बाहर फूलों के गमले सजाए हैं, जिससे बाजार की सुंदरता और बढ़ गई है। दो दिन तक बाजार में ऐसी सजावट रहेगी।
फूलों से सजे चौराहे, तीन दिन विशेष शृंगार

शहर के प्रमुख चौराहों, सराफा बाजार से लेकर किला–कुतुबखाना तक गेंदे और गुलाब की मालाओं से सजावट पूरी कर ली गई है। 14 से 16 फरवरी तक विशेष पुष्प शृंगार रहेगा। अलग-अलग सेक्टरों में सड़कों को थीम के आधार पर सजाया गया है। कहीं शिवलिंग और डमरू का फ्लावर आर्ट तो कहीं त्रिशूल, चंद्रमा और सर्प की आकृतियां आकर्षण का केंद्र हैं।




मंदिरों में भी डिजिटल सजावट, गूंज रही शिवधुन

शहर के प्रमुख नाथ शिव मंदिर भी फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए गए हैं। कहीं पारंपरिक पुष्पमालाएं हैं तो कहीं भव्य डिजिटल लाइटों से सजे शिखर। शाम होते ही मंदिरों के आसपास डमरू की थाप और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होने लगेगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई के इंतजाम भी किए गए हैं।


पंडित डॉ. सौरभ शंखधार के मुताबिक महाशिवरात्रि पूजन का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 5:21 से लेकर 6:15 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:13 से लेकर 12:57 बजे तक।


महाशिवरात्रि चार प्रहर पूजा मुहूर्त

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय : शाम 06:39 से रात 09:45 बजे तक।

रात्रि दूसरा प्रहर पूजा समय : रात 09:45 से 12:52 बजे तक।

रात्रि तीसरा प्रहर पूजा समय : रात 12:52 से तड़के 03:59 बजे तक।

रात्रि चौथा प्रहर पूजा समय : तड़के 03:59 से सुबह 07:06 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed