फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The car overturned after colliding with the divider, the death of the young man

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The car overturned after colliding with the divider, the death of the young man
बरेली। बड़ा बाईपास पर एक कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार कचौली गांव के बृजेश की मौत हो गई। सामने से आ रही एक दूसरी कार भी बृजेश की कार से टकरा गई और उसमें बैठे तीन लोग भी घायल हो गए। इज्जतनगर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बृजेश के बहनोई इंद्रजीत ने बताया कि रविवार को वह एक रिश्तेदार के घर आयोजित समारोह में शामिल होने कार से निकले थे। इस दौरान बरसात हो रही थी। दोपहर करीब एक बजे बड़ा बाईपास पर कृष्णा ढाबे के पास बृजेश की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और गति तेज होने के कारण पलटकर सड़क की दूसरी लेन पर चली गई। सामने से आ रही दूसरी कार भी बृजेश की कार से भिड़ गई।
विज्ञापन

दूसरी कार में फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले गौरव शर्मा, उनके भाई सौरभ और परिवार की एक महिला थी। इस हादसे के दौरान बृजेश की मौत हो गई जबकि दूसरी कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बृजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके परिवार में पत्नी हरप्यारी के अलावा दो बेटी 15 वर्षीय कुमकुम और 14 वर्षीय गरिमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed