फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bullies rescued the accused after assaulting the police team

बरेलीः मारपीट के बाद पुलिस टीम पर हमला कर दबंगों ने आरोपी को छुड़ाया

Thu, 12 Mar 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
The bullies rescued the accused after assaulting the police team
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

होली की शाम होलिका दहन स्थल पहुंचे अनुसूचित जाति के युवक से मारपीट के बाद पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, नौ के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

बिथरी चैनपुर। होली की शाम होलिका दहन स्थल पर नाच रहे कुछ दबंगों के बीच एक अनुसूचित जाति का युवक पहुंचा तो दबंगों ने उसे पीट दिया। आरोप है कि वह किसी तरह बचकर भागा तो दबंग उसके घर पहुंच गए और वहां मौजूद संबंधियों से भी मारपीट की। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा तो उनके साथियों ने पुलिस टीम पर हमलाकर एक को छुड़ा लिया। हमले की सूचना पर थाने से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र के गांव इटौआ बेनीराम निवासी बाबूराम का गांव में अकेला परिवार है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम घर के पास स्थित होलिका दहन स्थल पर इलाके के ही कुछ लोग डीजे बजाकर नाच गा रहे थे। उनका बेटा अनिल भी वहां जाकर खड़ा हो गया। अनिल को देखकर दबंग जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने उसे वहां से निकाला और घर पहुंचाया। गांववालों के मुताबिक, झगड़े के बाद इलाके में बदला लेने के बाद दूसरे गांव से लोग बुलाने की अफवाह उड़ गई। इसकी सूचना पाकर पप्पू, नरेंद्र, हरेंद्र, सचिन, सुमित, अमित, रामगोपाल, भूरा और भगवानदास पीड़ित के घर पहुंच गए। दबंगों ने यहां घर आए उनके संबंधियों से भी गालीगलौज और मारपीट की। बाहर खड़ी बाइक तोड़ दी। शिकायत पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने दो दबंगों को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी। दबंगों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और पुलिस टीम पर हमला कर एक साथी को छुड़ा ले गए। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर सीओ अभिषेक वर्मा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार व अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed