{"_id":"679a7e37addd84fe0d013f94","slug":"the-bullet-was-fired-from-a-friends-pistol-taken-into-custody-bareilly-news-c-4-lko1064-570647-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दोस्त के तमंचे से ही चली थी गोली, हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दोस्त के तमंचे से ही चली थी गोली, हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाईकर्मी की हालत नाजुक, मां ने अज्ञात पर कराई रिपोर्ट
बरेली। बिथरी चैनपुर के रामनगर गांव में साथियों के साथ अलाव ताप रहे सफाईकर्मी को सिर में गोली मारने के मामले में तस्वीर साफ हो गई है। गोली उसके साथी के तमंचे से ही चली गई थी। हालांकि इसे इत्तेफाक बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, बृहस्पतिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
रामनगर निवासी 19 वर्षीय सोनू सफाईकर्मी हैं। मंगलवार रात वॉलीबॉल मैच खेलने के बाद वह अपने साथियों के साथ मैदान में ही अलाव ताप रहा था। इसी दौरान उसे सिर में गोली लगी। साथियों ने अनजान बनकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे अस्पताल में रेफर कर डॉक्टरों ने उसके सिर में गोली लगने की बात बताई। ऑपरेशन से गोली तो निकाल दी गई पर सोनू अभी तक कोमा की स्थिति में है।
सोनू के परिजन घटना को लेकर खामोश थे। बुधवार को उसकी मां वीरावती ने थाना बिथरी चैनपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोनू का दोस्त अमन बाबू पंजाब में ट्रक पर क्लीनर के तौर पर काम करता है। वह सोनू का रिश्तेदार भी है और उसी के गांव में रहता है।
विज्ञापन
बताया कि साथी लड़कों से पूछताछ में पता लगा कि अमन पंजाब से तमंचा लेकर आया था। वह इस तमंचे को साथी लड़कों के बीच बैठकर कारतूस डालकर चेक करने लगा। इसी दौरान धोखे से ट्रिगर दब गया और गोली सोनू के सिर में धंस गई। अमन समेत दूसरे लड़कों ने यह बात छुपा ली। अमर उजाला ब्यूरो