फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The budget is balanced and development-oriented; industries will expand.

Bareilly News: संतुलित और विकासपरक है बजट, उद्योगों का होगा विस्तार

Tue, 03 Feb 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The budget is balanced and development-oriented; industries will expand.
बरेली। औद्योगिक क्षेत्र के लिए आम बजट बेहतर है। एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, निर्यात, ऋण सुविधा और व्यापारिक सुगमता पर जोर दिया गया है। इससे व्यापार जगत के विकास को भी गति मिलेगी। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह दूरदर्शी पहल है।
विज्ञापन

सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को एक होटल में आयोजित संगोष्ठी में अध्यक्ष राजीव सिंघल ने ये बातें कहीं। सचिव अल्पित अग्रवाल ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग को हरित ऊर्जा से गति मिलने की उम्मीद है। सड़क, हाईवे, लॉजिस्टिक्स पर निवेश की घोषणा से यात्री और वाणिज्यिक वाहन, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की मांग बढ़ने की संभावना है। ऑटो कंपोनेंट, बैटरी निर्माण, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में निवेश, रोजगार बढ़ेगा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीए कपिल वैश्य ने जीएसटी के पुराने प्रावधान और प्रस्तुत बजट की व्यवस्था को व्यापार के अनुकूल बताया। रिटर्न फाइलिंग सिस्टम के सरलीकरण, तकनीकी प्रक्रिया में सुधार, ऑटोमेशन से जटिलता से निजात की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों पर बढ़ेगा भार
सीए रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि बजट में मैट टैक्स समाप्त कर 14 फीसदी की दर से टैक्स लागू किए जाने से कंपनियों पर कर का भार बढ़ेगा। टीडीएस, टीसीएस की दरें कम होने से राहत और संबंधित सार्टिफिकेट लेने के लिए डिजिटल व्यवस्था से राहत मिलेगी।
---
अमेरिकी टैरिफ से हुए नुकसान की भरपाई
बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महानगर व जिला इकाई का संयुक्त सम्मेलन सोमवार को डेलापीर मंडी स्थल में आयोजित किया गया। इसमें व्यापारियों ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के नवनिर्वाचित सदस्य राजेंद्र गुप्ता का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की है। यह देश के औद्योगिक और व्यापारिक के विकास के लिए सुझाव देगा।

नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि उनके विश्वास ने राजेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय फलक में एक नई पहचान दिलाई है। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार कई बिंदुओं पर गंभीरता से काम कर रही है। अमेरिकी टैरिफ के कारण व्यापारियों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की व्यवस्था बजट में कर दी गई है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी गोपेश अग्रवाल, जितेंद्र रस्तोगी, विपिन गुप्ता, ईशान सक्सेना, अभिषेक वर्मा, दिलीप गुप्ता, मनमोहन सभरवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed