फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The book campaign will be launched, not bouquets, and books will be distributed to guests and players.

Bareilly News: बुके नहीं बुक अभियान की होगी शुरुआत, अतिथियों व खिलाड़ियों को बांटी जाएगी किताबें

Wed, 12 Nov 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The book campaign will be launched, not bouquets, and books will be distributed to guests and players.
बरेली। 69वीं राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ के लिए पहुंची माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंत्री गुलाब देवी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की है। जहां परीक्षा केंद्रों से लेकर अन्य विभागीय योजनाओं पर भी चर्चा-परिचर्चा हुई है। जिसमें उनका पुरजोर बुके नहीं बुक अभियान पर रहा। जिसकी शुरुआत इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता से ही की जाएगी। जिसके तहत आने वाले अतिथियों को फूलों के गुलदस्ते नहीं बल्कि एक पुस्तक भेंट की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दूसरे राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों को फोन से दूर और पुस्तकों से जोड़ने के लिए एक-दो पुस्तकें भेंट की जाएगी। इसके लिए करीब 12 सौ से अधिक साहित्य, प्रेरक कहानियों व जीवनियां की किताबें मंगाई गई हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता के अतिथियों को फूलों के गुलदस्ते की जगह एक गुलाब भी दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए जा रहे केंद्रों की सूचना भी मांगी जिसमें बताया गया कि परीक्षा केंद्रों के लिए विद्यालयों का सत्यापन जिला अधिकारी के माध्यम से बनाई हुई समिति कर रही है। जो अपनी रिपोर्ट 17 नवंबर के बाद सौंपेंगी। इसके अलावा बैठक में विभाग से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें विकसित भारत 2025 के तहत आइडिया सबमिशन पर रिपोर्ट मांगी गई। जिसमें उन्हें बताया गया मंडल कि स्थिति 70 प्रतिशत हो चुकी है। बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, डीआईओएस डॉ अजीत कुमार व अन्य जिले के डीआईओएस व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed