{"_id":"67f586df6104dc83420181b8","slug":"the-body-of-an-elderly-man-missing-for-six-days-was-found-in-a-field-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-794-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छह दिन से लापता बुजुर्ग का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छह दिन से लापता बुजुर्ग का शव खेत में मिला
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक मोहनलाल एवं जांच करती पुलिस लोगों की भीड़
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव सीहोर के पास मंगलवार को खेत में एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव की शिनाख्त मोहनलाल के रूप में की, जो छह दिनों से लापता थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना शाही क्षेत्र के गांव सिहोर निवासी मंजीत पुत्र भगवान दास अपनी गेहूं की फसल देखने मंगलवार सुबह खेत पर पहुंचे तो वहां एक ग्रामीण का शव पड़ा था, जिसे जगह-जगह से जंगली जानवरों ने नोचकर खाया था।
सूचना पर हल्दी कला चौकी पुलिस पहुंची तो उक्त स्थल मिलक क्षेत्र, रामपुर का निकला। इसके बाद मिलक क्षेत्र से चौकी बड़ा गांव इंचार्ज श्रीकांत सत्यार्थ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त 65 वर्षीय मोहनलाल पुत्र झांजन लाल, गांव देवरी खुर्द, थाना मिलक, रामपुर के रूप में की।
विज्ञापन
मृतक के नाती देवेन्द्र ने बताया कि उसके बाबा दो अप्रैल दोपहर तीन बजे घर से लापता हो गए थे। चार अप्रैल को मोहनलाल की मिलक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मोहनलाल को दो पुत्र जागन लाल, प्रेमपाल व एक पुत्री हरदेई है, जिनमें सभी की शादी हो चुकी है। जिस जगह पर शव मिला है। वो उसके गांव से पांच किलोमीटर दूर जंगल में है।
परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। वह यहां कैसे पहुंचे। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। दोपहर दो बजे रामपुर से फॉरेंसिक टीम एवं मिलक प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। संवाद
मोहनलाल की मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - धनंजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक