फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The BJP councilor beaten the BJP councilor with a sick son and wife

बीमार बेटे और पत्नी के साथ जा रहे भाजपा के पार्षद को दरोगा ने पीटा

Sun, 17 May 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
The BJP councilor beaten the BJP councilor with a sick son and wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गालियां रिकॉर्ड कीं तो मोबाइल छीना, फिल्मी अंदाज में दी घर पर आकर पीटने की धमकी

विज्ञापन
बरेली। अफसर हर रोज पुलिस को हिदायत दे रहे हैं कि वह पब्लिक से बदसलूकी न करे लेकिन कुछ पुलिस वाले यह मानने को तैयार नहीं हैं। सुबह सिपाहियों ने फल बेचते बच्चे को पीटा तो शाम को बदमिजाजी के लिए चर्चित सुभाषनगर के दरोगा ने पत्नी और बीमार बेटे के साथ जा रहे भाजपा पार्षद को पीट दिया। इस घटना से पार्षद भड़क गए हैं और रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है।
मलूकपुर के पार्षद राजकुमार गुप्ता के 18 साल के बेटे तुषार की प्लेटलेट्स कम होने की वजह से हालत बिगड़ गई थी। एक सप्ताह पहले अस्पताल से उसे छुट्टी मिली। राजकुमार ने बताया कि वह पहले से ही बेटे को लेकर बालाजी मंदिर में माथा नवाने जाते रहे हैं। शनिवार रात भी वह अपनी पूर्व पार्षद पत्नी रीना और बेटे को लेकर मंदिर जा रहे थे। बेटा अभी कमजोर है लिहाजा उसे बीच में बैठाकर पत्नी उसे पकड़कर पीछे बैठ गई थीं।
विज्ञापन

राजकुमार के मुताबिक चौपुला पुल से उतरते ही दरोगा ने उन्हें रोककर अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने दरोगा को पार्षद के तौर पर परिचय देते हुए बीमार बेटे का हवाला दिया। यह भी कहा कि वह चाहे तो उनका चालान कर सकते हैं लेकिन दरोगा ने गालीगलौज शुरू कर दी। उन्होंने मोबाइल में इसकी रिकार्डिंग की तो दरोगा और उखड़ गया। मोबाइल छीनकर उनसे मारपीट कर दी। धमकी भी दी कि पार्षद होने की परवाह किए बगैर वह घर पर आकर उन्हें पीट सकता है। राजकुमार ने बताया कि उन्होंने फिलहाल मेयर से दरोगा की बदसलूकी की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश के ट्वीट के बाद बच्चे का हाल लेने घर पहुंचे सपाई

सपा मुखिया अखिलेश यादव के सिपाहियों के हाथों पिटे हर्ष का वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर करने के बाद जिलाध्यक्ष अगम मौर्य कई पदाधिकारियों के साथ उसके घर पहुंचे और उसका हालचाल लिया। एसएसपी को फोन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की। अगम ने कहा कि इतने छोटे बच्चे के साथ मारपीट अमानवीय है।सपा जिलाध्यक्ष के साथ सतेंद्र यादव, जफर बेग, अरविन्द यादव, रविन्द्र यादव, संजीव यादव, आदेश यादव, मयंक शुक्ला मोंटी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed