फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The biggest result will come today, 97 thousand children wait

आज आएगा सबसे बड़ा रिजल्ट, 97 हजार बच्चों को इंतजार

Fri, 09 Jun 2017 01:29 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 09 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
The biggest result will come today, 97 thousand children wait
The biggest result will come today, 97 thousand children wait - फोटो : बरेली, अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ आ रहा है। करीब 98 हजार विद्यार्थी इस इन परीक्षिाओं में बैठे थे। कम अंक आएं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। कम अंक वाले भी जीवन में अच्छा करने का पूरा दम रखते हैं। इसलिए हताश और निराश न हो बल्कि अपना लक्ष्य साधें और जुट जाएं। शुक्रवार को कुछ बच्चाें के चेहरे खिले हाेंगे तो कुछ के मुरझाएं। लेकिन ये समय होगा कमियों को उजागर न करके मजबूत चीजाें पर ध्यान देने का। रिजल्ट की आपाधापी में न तो बच्चाें से माता पिता का संवाद हो पाता है और न ही बच्चा अपने मन की बात बताते हैं। बरेली कालेज में मनोविज्ञान विभाग की डॉ. हेमा खन्ना बताती हैं कि सकारात्मक व्यवहार बच्चे और अभिभावक दोनों में दिखनी चाहिए। दसवीं में अगर बच्चा साइंस में कमजोर है और आर्ट में अच्छे अंक लाया है तो उसे यह बताएं कि आर्ट विषयों में कितनी संभावनाएं हैं। जिस फील्ड में रुचि हो उस पर खुलकर बात करें। 12वीं के छात्र कन्फ्यूज न हाें बल्कि करियर काउंसलर और इंटरनेट पर सर्च कर अपनी पसंदीदा फील्ड को चुनें। बृहस्पतिवार को ही छात्र मंदिरों में प्रार्थना के लिए पहुंचे। मनौती भी मांगी गई। 
विज्ञापन


परिवार में ऐसा हो माहौल 
अभिभावक अपने आप को संतुलित रखें 
बच्चों की भावना को समझकर मनोबल बढ़ाए 
बच्चों को बताएं कि वह महत्वपूर्ण हैं रिजल्ट नहीं 
घर में हंसने हंसाने का माहौल रखें 
बच्चाें को दोषी न ठहराएं

छात्र ऐसे रहें रिजल्ट के लिए तैयार 
रिजल्ट से पहले डिस्टर्ब करने वाले एलिमेंट्स (तत्वों) से बचें  
-आत्मविश्वास कायम रखें 
- सेल्फ हेल्प कांसेप्ट यानी स्वयं सहायता फार्मूले को अपनाएं 
- भरपूर नींद लें और पैदल चलें। दिमाग से तनाव दूर होगा 

यूपी बोर्ड के रिजल्ट में खुलेगा 97802 परीक्षार्थियाें का भविष्य   
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर में 97802 परीक्षार्थियों का रिजल्ट दोपहर 12 बजे के बाद घोषित होगा। दसवीं की नियमित परीक्षा में 32251 छात्र, 21883 छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं प्राइवेट में 1387 छात्र और 457 छात्राएं थीं। वहीं बारहवीं में 22458 छात्र और 16678 छात्राएं नियमित शामिल हुई थीं। वहीं प्राइवेट में 1896 छात्र और 792 छात्राओं ने परीक्षा दी। जिले में 133 परीक्षा केंद्रों में नौ परीक्षा केंद्र संवेदनशील थे। इस बार परीक्षा में 6 सचल दल, आठ जोन, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 133 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। समस्या होने पर कंट्रोल रूम 0581-2427433 व डीआईओएस 9454457296 से शिकायत करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed