फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The arrival of the sports spectacle at the Ramlila fair increased the excitement

पीईटी में पकड़ा गया लखीमपुर का सॉल्वर

Mon, 17 Oct 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
The arrival of the sports spectacle at the Ramlila fair increased the excitement
आरोपी सॉल्वर ब्रजेश
दूसरे के रोल नंबर पर बेनहर स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर दे रहा था परीक्षा
विज्ञापन

प्रवेश पत्र और उपस्थिति पंजिका से मिलान करने पर पकड़ में आया मामला
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज, लखीमपुर में छापामारी
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को पहली पाली में बेनहर स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर लखीमपुर का एक सॉल्वर पकड़ा गया। वह दूसरे परीक्षार्थी के रोल नंबर पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर सॉल्वर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसटीएफ लखीमपुर में छापामारी कर रही है।
लखीमपुर के अमीन नगर का रहने वाला बृजेश कुमार पहली पाली में रोल नंबर (02780565) पर बेनहर स्कूल में कक्ष संख्या (एफ1-25) में परीक्षा दे रहा था। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद जब कक्ष निरीक्षक ने उपस्थिति पंजिका पर परीक्षार्थी के हस्ताक्षर कराने के दौरान प्रवेश पत्र और शीट का मिलान किया तो नाम अलग-अलग मिले। शीट पर दर्ज रोल नंबर (02780565) पर आकाश कुमार का नाम निकला। वह भी लखीमपुर का बताया जा रहा है। जब परीक्षार्थी से आधार मांगा गया तो उसने बृजेश नाम का ही आधार दिया। उसका कहना था कि रोल नंबर उसी का है, शीट पर नाम गलत प्रिंट हुआ है। केंद्र व्यवस्थापक ने इस दौरान पुलिस को सूचना दे दी। आयोग से जानकारी ली गई। वेबसाइट से उस रोलनंबर का दूसरा प्रवेश पत्र निकाला गया। इसमें आकाश कुमार का ही नाम आया। इसके बाद परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आकाश के रोल नंबर पर बृजेश
ने बनवा लिया फर्जी प्रवेश पत्र
पीलीभीत। बृजेश के पकड़े जाने के बाद आयोग की वेबसाइट से दूसरा प्रवेश पत्र निकाला गया। इसमें बृजेश के पास मिले प्रवेश पत्र में दर्ज रोल नंबर के आधार पर 02780565 परीक्षार्थी आकाश का नाम आ रहा था। आकाश भी लखीमपुर का बताया जा रहा है। उसके प्रवेश पत्र में पंजीकरण संख्या 30238635406 निकली। वहीं बृजेश के पास से बरामद हुए प्रवेश पत्र पर दर्ज पंजीकरण संख्या 30238406071 की जांच हुई तो उसमें परीक्षार्थी आशीष का नाम आया। आशीष उपाधि में परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने उपाधि डिग्री कॉलेज में जाकर जांच पड़ताल की। उसके सारे कागजात सही थे। इसके बाद एसटीएफ लखीमपुर में अमीन नगर पहुंच गई। यहां छापामारी की जा रही है। माना जा रहा है कि बृजेश परीक्षार्थी आकाश का सॉल्वर है, लेकिन पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनहर स्कूल में एक संदिग्ध परीक्षार्थी मिला है। जांच में पता चला कि वह किसी दूसरे के रोल नंबर पर परीक्षा दे रहा था। कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
- गिरजेश चौधरी, पीईटी कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed