{"_id":"61ca1519b953d65cc356ac5d","slug":"the-accused-of-shooting-the-youth-arrested-for-refusing-to-drink-beer-on-the-roadside-bareilly-news-bly470591231","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बीयर पीने से मना करने पर युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे बीयर पीने से मना करने पर युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी के कब्जे से तमंचा और एक कारतूस भी बरामद
बरेली। सड़क किनारे बीयर पीने से मना करने पर सूफी टोला में रहने वाले साहिल को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गोली चलाने के आरोपी प्रेमनगर में अशरफ खां छावनी निवासी मोहसिन उर्फ बाबू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
घटना 19 नवंबर को हुई थी। सूफी टोला में रहने वाले साहिल अपने दोस्त सलमान के साथ मालियों की पुलिया के पास खड़े थे। इसी बीच एक बाइक पर दो लड़के वहां पहुंचे और सड़क किनारे खड़े होकर बीयर पीने लगे। साहिल ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीने से मना किया तो एक ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। गोली साहिल के पैर में लगी। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि गोली चलाने के आरोपी मोहसिन उर्फ बाबू को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।