फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused in many cases is the one who got the policeman bitten by a dog.

Bareilly News: कई मुकदमों में आरोपी है पुलिसकर्मी को कुत्ते से कटवाने वाली

Tue, 08 Oct 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
The accused in many cases is the one who got the policeman bitten by a dog.
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द में रविवार सुबह दीवार बनाने के विवाद में महिला पुलिसकर्मियों पर हमला करने और कुत्ते छोड़ने वाले पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला खुद को वकील बताती है। उसने कुछ दिन पहले एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन

काफी समय पहले इकबाल हुसैन ने चौधरी राजवीर सिंह से अपने तीन भाइयों इकबाल हुसैन, जाहिद हुसैन और हामिद हुसैन के नाम जमीन का बैनामा कराया था। तीनों भाइयों ने अपनी जमीन बराबर हिस्सों में बांट ली थी। जाहिद हुसैन और हामिद हुसैन ने अपनी जमीन पर मकान बना लिए, जबकि इकबाल हुसैन की जगह खाली पड़ी थी। उसमें पड़ोसी महिला ने कब्जा करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

रविवार को इकबाल के पुत्र साजिद और यूसुफ दीवार का निर्माण कर रहे थे। इस पर महिला के परिवार ने हमला कर दिया था। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। दरोगा रितु राठी, कांस्टेबल सीनू सिंधु, मीनू सैनी घायल हो गईं। आरोपी महिला ने कुत्ता छोड़ दिया था, जिसने सिपाही मीनू को काट भी लिया था। पुलिस ने राशिद, अरशद व आरोपी महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनीट्रैप में फंसाती थी, रामपुर-मुरादाबाद तक दर्ज हैं नौ मुकदमे
लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला खुद को कभी वकील, कभी नेता तो कभी पत्रकार बताकर लोगों को धमकाती है। उसके खिलाफ मीरगंज के साथ ही रामपुर व मुरादाबाद के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। महिला अपनी बहनों और भाइयों के साथ मिलकर लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करती हैं। घर के दरवाजे पर उसने वकील लिखी नेमप्लेट लगा रखी है। हालांकि वह वकील है भी या नहीं, ये साफ नहीं है। संवाद

----
पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो व फोटो से और नामजदगी की जाएगी। सभी को जेल भेजा जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed