{"_id":"652afcde54a52025bf03325b","slug":"testing-of-394-samples-completed-in-laboratory-investigators-are-not-going-to-collect-bareilly-news-c-4-bly1015-267823-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रयोगशाला में 394 नमूनों की जांच पूरी, विवेचक नहीं जा रहे लेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रयोगशाला में 394 नमूनों की जांच पूरी, विवेचक नहीं जा रहे लेने
Sun, 15 Oct 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मुकदमों के निस्तारण में देरी होने पर विवेचक लैब से नमूनों की जांच रिपोर्ट न आने का बहाना बनाते हैं, मगर बरेली में इस मामले में उल्टी गंगा बह रही है। यहां लैब रेंज के चारों जिलों के 394 नमूनों की रिपोर्ट तैयार लिए बैठी है। हकीकत जानकार हैरत में आए एडीजी जोन ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर तत्काल रिपोर्ट मंगाने के लिए कहा है।
दो महीने के सावन में कांवड़ व अन्य जुलूसों की वजह से पुलिस के पास तमाम विवेचनाएं लंबित हैं। माहौल बदलने के बाद अधिकारियों ने थानों का अर्दली रूम और समीक्षा बैठकें लेनी शुरू कर दीं। इसमें उच्चाधिकारियों के सामने विवेचकों ने फिर वही जांच रिपोर्ट नहीं आने का रोना रोया।
एडीजी पीसी मीना की जानकारी में यह बात आईं तो उन्होंने सीबीगंज स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डिप्टी डायरेक्टर को अपने कार्यालय बुला लिया। उन्हें बताया गया कि विसरा व अन्य जांचों की रिपोर्ट जल्दी दिला दी जाए तो पुलिस कई विवेचनाओं का निस्तारण कर लेगी। इस पर डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि बरेली के 175, बदायूं के 56, पीलीभीत के 36 और शाहजहांपुर के 127 नमूनों की जांच काफी समय पहले पूरी हो चुकी है। वह इस बारे में संबंधित जगह सूचना भी दे चुके हैं पर कोई रिपोर्ट लेने ही नहीं आ रहा।
विज्ञापन
-- --
लैब में अब नमूनों की त्वरित जांच हो रही है, जिसकी रिपोर्ट भी तैयार हैं। पता लगा है कि लापरवाही विवेचकों की ओर से ही है। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस बारे में निर्देशित किया गया है कि तत्काल ही अपने यहां की रिपोर्ट मंगवा लें। लापरवाही व बहानेबाजी करने वाले विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - पीसी मीना, एडीजी जोन