{"_id":"6662395a3e775fcad70e2524","slug":"ten-thousand-saplings-will-be-planted-on-both-ends-of-nainital-highway-tourists-will-enjoy-the-greenery-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102220-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नैनीताल हाईवे के दोनों छोरों पर लगेंगे दस हजार पौधे, पर्यटक उठाएंगे हरियाली का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नैनीताल हाईवे के दोनों छोरों पर लगेंगे दस हजार पौधे, पर्यटक उठाएंगे हरियाली का आनंद
विज्ञापन
बहेड़ी। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते रेंजर आदि।
बहेड़ी। नैनीताल हाईवे के दोनों छोरों पर वन विभाग इस बार दस हजार पौधे लगाएगा। इससे मैदान से कुमाऊं की सैर-सपाटा करने वालों को इस मार्ग पर हरियाली का अनूठा आनंद मिलेगा।
वन विभाग के रेंजर वैभव चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ नैनीताल रोड हाईवे पर श्री रामचंद्र मिशन परिसर से किया। इसके अलावा वन विभाग कार्यालय से लेकर सैदपुर बुजुर्ग, नदेली रोड, मुंडिया नबी बख्श रोड, केसर चीनी मिल परिसर में पौधे लगाए गए। इसके अलावा नगर व देहात के स्कूलों व ग्राम पंचायत में नीम ,पीपल, बरगद, जामुन आदि के पौधे लगवाए जा रहे हैं।
रेंजर वैभव चौधरी ने बताया की नैनीताल हाईवे के दोनों ओर देवरनियां से लेकर मुड़िया मुकरामपुर टोल प्लाजा से आगे उत्तराखंड के बॉर्डर तक वन विभाग पौधारोपण करेगा। इसमें फलदार व छायादार पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बहेड़ी क्षेत्र के जितने भी लिंक मार्ग हैं। उनका एक सर्वे कराया जाएगा। उन मार्गों पर भी दोनों ओर पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर भारत भूषण भट्ट, प्रदीप वर्मा, नंदा वल्लभ पांडे, बलवंत रावत, शेखर गंगवार, एमएस गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत की चेयरपर्सन ने लगाए पौधे
सिरौली। चेयरपर्सन चमन सकलैनी ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने नगरवासियों से अपने-अपने घरों में एक पौधा लगाने एवं उसकी बच्चों की तरह सेवा करने की अपील की है। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन तिवारी, वरिष्ठ लिपिक सुरेश मौर्य, चेयरपर्सन पति कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. अशफाक बेग सकलैनी के अलावा सभी पंचायत कर्मी मौजूद रहे। संवाद