Bareilly News: स्वतंत्रता दिवस पर 10 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित, एसटीएफ इंस्पेक्टर को वीरता पदक
बरेली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया। वहीं बरेली एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान को भारत सरकार के वीरता पदक के लिए चुना गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों समेत दस को स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न पदक और प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान पुलिस लाइन में एडीजी, आईजी व एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। वहीं एसटीएफ के दो जवानों लखनऊ में सम्मानित किया गया।
बरेली पुलिस के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, दरोगा अनिल कुमार सिंह, दरोगा लल्लू गिरि, दरोगा मुनेश चंद्र, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार, मुख्य आरक्षी आलम शेर, मुख्य आरक्षी खामोश, आरक्षी मनोज कुमार को गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया है। कश्मीर सिंह को पुलिस में 37 वर्ष से अधिक का समय हो गया। अब तक की सेवा में वह 49 नकद पुरस्कार और 26 उत्तम प्रविष्टियां ले चुके हैं। दरोगा अनिल कुमार सिंह 38 वर्ष की सेवा में 10 नकद पुरस्कार और 15 उत्तम प्रविष्टियां ले चुके हैं।
UP: पीलीभीत की हिना बनीं प्रियंका गुप्ता, उत्तराखंड के प्रेमशंकर से रचाई शादी
दरोगा लल्लू गिरि 39 वर्ष की सेवा में चार नकद पुरस्कार और 22 उत्तम प्रविष्टियां ले चुके हैं। मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार 37 वर्ष की सेवा में 37 नकद पुरस्कार और 42 उत्तम प्रविष्टियां, आरक्षी चालक मनोज कुमार 21 वर्ष की सेवा कर चुके हैं। दरोगा मुनेश चंद्र हाल ही में बदायूं से ट्रांसफर होकर बरेली आए हैं।
डीजीपी के सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए मुख्य आरक्षी आलम शेर व खामोश कुमार को चुना गया है। आलम शेर 37 वर्ष की सेवा में 12 नकद पुरस्कार और 19 उत्तम प्रविष्टि ले चुके हैं तो खामोश कुमार 32 वर्ष की सेवा में तीन नकद पुरस्कार और 50 उत्तम प्रविष्टि ले चुके हैं।
एसटीएफ इंस्पेक्टर को वीरता पदक, दरोगा को प्रशंसा चिह्न
बरेली एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान को भारत सरकार के वीरता पदक के लिए चुना गया है। नोएडा में तैनाती के दौरान एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मेहरबान को मुठभेड़ में मार गिराने के लिए यह पदक दिया गया। दरोगा राशिद अली को डीजीपी का सिल्वर डिस्क दिया गया। राशिद अली को संगठित अपराध के खिलाफ काम करने के लिए प्रशंसा चिह्न मिला है। एएसपी अब्दुल कादिर ने बताया कि दोनों को लखनऊ एसटीएफ मुख्यालय में सम्मानित किया गया।
अग्निशमन सेवा के सात पुलिसकर्मी सम्मानित
अग्निशमन व आपात सेवा में नियुक्त बरेली के दो कर्मियों को रजत प्रशंसा चिह्न (सिल्वर मेडल) से सम्मानित किया गया। इनमें फायर सर्विस चालक प्रेम सिंह, योगेश कुमार शामिल हैं। डीजी अग्निशमन ने पांच दमकलकर्मियों को प्रशस्तिपत्र दिया है। इनमें अग्निशमन द्वितीय अधिकारी योगेश कुमार, लीडिंग फायरमैन विनोद कुमार, फायर सर्विस चालक राम सुभाष अग्निहोत्री, फायरमैन कमल कुमार शर्मा और कुक प्रमोद कुमार शामिल हैं।