फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit girl changed her religion for her lover and than Love marriage with a her

UP: पीलीभीत की हिना बनीं प्रियंका गुप्ता, उत्तराखंड के प्रेमशंकर से रचाई शादी

Thu, 15 Aug 2024 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Aug 2024 01:26 PM IST
सार

पीलीभीत की हिना ने प्रेमी के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। उसके बाद उसे प्रेमी से प्रेम विवाह कर लिया। हिना बी ने बताया कि वह प्रेम शंकर गुप्ता के संपर्क में काफी समय से थी। दोनों एक-दूसरे फोन पर बातचीत करते थे।

विज्ञापन
Pilibhit girl changed her religion for her lover and than Love marriage with a her
प्रेमी के लिए धर्म परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर के अगस्त्य मुनि आश्रम में पीलीभीत के पूरनपुर निवासी हिना बी ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम प्रियंका गुप्ता रख लिया। उन्होंने उत्तराखंड के सितारगंज निवासी प्रेमशंकर गुप्ता से शादी करके हिंदू धर्म में आस्था जताई है। आश्रम के महंत केके शंखधार ने दोनों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया। 
विज्ञापन


हिना बी ने बताया कि वह प्रेम शंकर गुप्ता के संपर्क में काफी समय से थी। दोनों एक-दूसरे फोन पर बातचीत करते थे। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रेम शंकर ने हिना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर हिना ने भी हां कर दी, लेकिन अलग समुदाय होने के कारण परिवारवालों को यह मंजूर नहीं था। 
विज्ञापन


जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो हिना ने प्रेम के साथ रहने के लिए घर छोड़ने का निर्णय कर लिया। वह चुपचाप अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। बुधवार को हिना और प्रेम शंकर बरेली पहुंचे। यहां अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचकर मंहत केके शंखधार से मिले। दोनों ने खुद के बालिग होने के प्रमाणपत्र पेश किए और शादी करने की इच्छा जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिना बी ने आश्रम में महंत केके शंखधार के समक्ष अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद महंत ने विधि-विधान से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। हिना ने कहा कि वह लोग एकदूसरे से प्यार करते हैं। दोनों साथ रहना चाहते हैं। 
 

शादी कर ली है। वह चाहते हैं कि कोई उन्हें परेशान न करे। इसके लिए वह अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग करेंगे। वहीं प्रेम शंकर गुप्ता ने कहा कि वह हिना से शादी करके बेहद खुश हैं। उन्होंने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। शादी के बाद दोनों वापस सितारगंज चले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed