फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ten days and patient, will not Bkshe erring: Satisfaction

दस दिन और धैर्य रखें, गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: संतोष

Tue, 20 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 20 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ten days and patient, will not Bkshe erring: Satisfaction
Ten days and patient, will not Bkshe erring: Satisfaction - फोटो : बरेली, अमर उजाला
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि वे दस दिन और धैर्य रखें। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। कैश फ्लो भी बढ़ाया जा रहा है। विमुद्रीकरण से जो कठिनाइयां हुई हैं उससे केंद्र सरकार पूरी तरह अवगत है लेकिन नोट बदली और गड़बड़ी में शामिल लोग बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

आईआईए की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों ने विमुद्रीकरण से हुई तमाम परेशानियां  सहन की हैं। इसमें ब्यूरोक्रेट, नौकर पेशा, उद्यमी और कारोबारी भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से 50 दिन मांगे हैं, अभी तक सभी ने धैर्य बनाए रखा है, अब सिर्फ दस दिन बचे हैं। जनवरी प्रथम सप्ताह से स्थिति अनुकूल होंगी, लेकिन गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगी। गंगवार ने कहा कि बैंकों ने भी इसमें काफी साथ दिया, कुछ बैंक कर्मी नोट बदली में शामिल हो गए हैं। उन पर कार्रवाई हो रही है। वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि आयकर विभाग और प्रवर्तन एजेंसियों से कहा गया है कि वे अनावश्यक किसी को परेशान नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों ने व्यवहारिक कठिनाइयां और अनुभवों से अवगत कराया। आईआईए अध्यक्ष चंद्र भूषण सक्सेना ने 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा और कहा कि संस्था विमुद्रीकरण योजना के पक्ष में है। कैशलेस व्यवस्था में संभावित साइबर क्राइम से निपटने के लिए आईटी पुलिस अधिकारी और कर्मी तैनात किए जाएं। इस मौके पर भारत भूषण शील, दिनेश गोयल, उन्मुक्त शील, आरके गोयल, नीरज गोयल, तनुज भसीन, रवि अग्रवाल, सुरेश सुंदरानी, राजेश यादव, गुुलशन आनंद, आदेश प्रताप सिंह, अनुपम कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed