फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temporary employees of Bareilly College said - if the demands are not met, they will press NOTA

बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी बोले- मांगें पूरी न हुईं तो नोटा दबाएंगे

Sat, 29 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Temporary employees of Bareilly College said - if the demands are not met, they will press NOTA
बरेली। जिला प्रशासन की ओर से बरेली कॉलेज के कर्मचारियों को मांगें पूरा करने का आश्वासन दिए 20 दिन गुजर चुके हैं पर अब तक कोई अमल नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने अब अपने सांविधानिक अधिकार के तहत किसी भी प्रत्याशी को वोट न देकर विरोध जताने का निर्णय लिया है। कहा, वे नोटा (नन ऑफ द अबव) का बटन दबाएंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अस्थायी कर्मियों ने पांच सूत्री मांगों के लिए बीते दिनों बरेली कॉलेज के प्रशासनिक भवन के गेट पर तालाबंदी की थी। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों के आश्वाशन पर आंदोलन स्थगित कर दिया था, लेकिन 20 दिन गुजरने के बाद भी एक भी मांग पूरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने वेतन बढ़ोत्तरी समेत अन्य जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर नोटा का बटन दबाकर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। कर्मचारी नेता हरीश मौर्य ने कहा कि अस्थायी कर्मियों का कॉलेज प्रशासन शोषण और उत्पीड़न कर रहा है। इस संबंध में जल्द जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात क र मांगें पूरी करेंगे या नहीं के सवाल पर चर्चा की जाएगी। सकारात्मक जवाब न मिलने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed