{"_id":"5fd125ae8ebc3e3c4f42e522","slug":"tempoers-did-not-accept-even-after-subhawing-subhash-nagar-pulia-bareilly-news-bly429624777","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर पुलिया को वनवे करने के बाद भी नहीं माने टेंपो वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषनगर पुलिया को वनवे करने के बाद भी नहीं माने टेंपो वाले
विज्ञापन
सुभाष नगर मं लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दिन भर पुलिस से हुज्जत करके निकले, लाल फाटक और सेटेलाइट पर भी अव्यवस्था रही
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर पुलिया पर यातायात पुलिस के नए प्रयोग को टेंपो वाले धराशाई करने में लगे हैं। बुधवार को दिन भर उन्होंने मनमानी की और दोनों दिशाओं से आते-जाते रहे। हालांकि पहले के मुकाबले जाम कम हुआ। अब यातायात पुलिस सख्ती करके व्यवस्था और सही कराने के मूड में है।
सुभाषनगर पुलिया को यातायात के लिहाज से टेंपो, ऑटो व कारों के लिए वनवे किया गया है। टीआई दिनेश पांडेय ने एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर व्यवस्था की थी कि शहर की दिशा से पुलिया की ओर होकर टेंपो व ऑटो न जाएं। बुधवार को पहले दिन ही यह व्यवस्था धड़ाम नजर आई। पुलिस के सामने ही टेंपो पुलिया से होकर अंदर सुभाषनगर जाते रहे। इस बीच मौके पर यातायात स्टाफ कम था। पुलिसकर्मियों व होमगार्डों ने काफी कोशिश की पर व्यवस्था नहीं बनी। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा इधर से जाने वाले वाहनों की संख्या कम होने से जाम कम लगा।
इधर, लाल फाटक पर भी रोज की तरह जाम लगा। वहां रेलवे क्रासिंग के पास के इलाके में जाम लगा। नवाबगंज में सपा के कार्यक्रम की वजह से नेताओं का पीलीभीत बाईपास पर आवागमन रहा तो अन्य दिनों के मुकाबले वाहन बढ़ने से दोपहर के वक्त सेटेलाइट चौराहे पर भी जाम लगा।