{"_id":"6abecbc1c34ddb6c210d8293","slug":"tempo-carrying-schoolchildren-overturns-one-injured-bareilly-news-c-4-1-bly1039-979025-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा टेंपो पलटा, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा टेंपो पलटा, एक घायल
विज्ञापन
इटौआ केदारनाथ मोड़ के पास हादसा, सरस्वती शिशु मंदिर के हैं विद्यार्थी
भोजीपुरा। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को लेकर आ रहा एक टेंपो नैनीताल हाईवे के पास इटौआ केदारनाथ मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टेंपो को बाहर निकलवाया। हादसे में एक छात्र घायल हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। इसमें गांव अख्तियारपुर निवासी संजय के छह वर्षीय पुत्र युवांश को हाथ में चोट आई है। पुलिस ने युवांश को भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में भिजवा दिया, जबकि टेंपो में बैठे सार्थक, दिव्यांशी, नामित सुरक्षित बच गए। चारों गांव अख्तियारपुर के रहने वाले हैं। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि एक बच्चे दिव्यांश के हाथ में मामूली चोट आई है। बाकी तीन बच्चे सुरक्षित हैं। संवाद