फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temperature of transformers rises with weather, coolers have to be installed

Bareilly News: मौसम के साथ चढ़ा ट्रांसफार्मरों का पारा, लगाने पड़ रहे कूलर

Mon, 10 Jun 2024 04:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Temperature of transformers rises with weather, coolers have to be installed
बरेली। बढ़ते तापमान के बीच एक बार फिर उपकेंद्र ओवरलोड होने लगे हैं। ट्रांसफार्मरों का पारा चढ़ने लगा है। जगतपुर उपकेंद्र में 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग की वजह से गर्म हो गया। उसे ठंडा रखने के लिए कूलर लगाना पड़ा।
विज्ञापन

एक सप्ताह से शहर की बिजली आपूर्ति में कुछ सुधार है। लोकल फॉल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले कम हुए हैं। दो दिन से गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी इजाफा होने लगा है। रविवार को उपकेंद्र ओवरलोड होने के साथ शहर के कुछ स्थानों से लोकल फॉल्ट की शिकायतें भी आईं। गढ़ी चौकी, सुभाषनगर, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, किला इलाकों के अलावा शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े पुराने शहर के कुछ इलाकों में लोकल फॉल्ट की समस्या रही। अभियंताओं का कहना है कि अगर तापमान में इसी तरह इफाजा होता रहा तो बिजली संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन

डेलापीर बिजली उपकेंद्र के 11 केवी डेलापीर और स्टेडियम रोड फीडर पर सोमवार को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि इस दौरान आरडीएसआर योजना के तहत 11 केवी केबल डालने का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed