{"_id":"64705316bf8bc000970fa36c","slug":"temperature-dropped-due-to-light-rain-in-bareilly-2023-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली में हल्की बारिश से तापमान गिरा, गर्मी से राहत; चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली में हल्की बारिश से तापमान गिरा, गर्मी से राहत; चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
Fri, 26 May 2023 12:05 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 12:05 PM IST
सार
बरेली में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
बारिश से बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पिछले दिनों धूप से तप रहे लोगों को अब राहत मिल रही है। बृहस्पतिवार की रात भी बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में बढ़ी नमी और मंडरा रहे बादल राहत पहुंचा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह से ही घने बादल मंडराए पर निम्न वायुदाब का क्षेत्र न बनने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। दोपहर 12 बजे के बाद चटख धूप पसीने से तरबतर करने लगी। हालांकि, रुक-रुककर मंडरा रहे बादलों से पिछले दिनों की तुलना में गर्मी से निजात मिलती रही। शाम को फिर बादल मंडराने से धूप का असर बेअसर रहा।
विज्ञापन
रात करीब दस बजे बादल गरजने लगे और बारिश होने लगी। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूतनम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 58 फीसदी और गति छह किमी. प्रति घंटे दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए, जिससे धूप का असर कम दिखा। तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत है।
विज्ञापन
आम, सब्जी की फसल के बारिश होगी लाभकारी
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक अब खेत खाली हैं। भीषण गर्मी से खेत की मिट्टी कठोर होती है। मगर नमी और हल्की बारिश से मिट्टी में नमी बरकरार रहती है। अब सब्जी और आम की फसल तैयार हो रही है।बारिश होने से किसानों को सिंचाई की जरूरत नहीं रहेगी। इससे एक ओर किसानों को आर्थिक लाभ होगा तो दूसरी ओर बारिश के पानी से फसलों का उत्पादकता बढ़ेगी। खेत में पानी न ठहरे इसका ध्यान रखें।
बरेली में मौसम का हाल
अधिकतम : 35.4
न्यूनतम : 22.4
पूर्वानुमान : दिन में धूप रहेगी। बादल मंडराएंगे। बूंदाबांदी के आसार हैं।
सूर्योदय : 5:18 बजे
सूर्यास्त : 7:01 बजे