फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temperature crosses 41 degree in Bareilly

Weather Update: बरेली में तापमान 41 डिग्री के पार, अगले पांच दिनों में बारिश के आसार

Sun, 18 Jun 2023 12:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Jun 2023 12:23 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में बारिश के आसार हैं। रविवार को मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया है। सुबह हल्के बादल छाए, लेकिन सूरज के तेवरों में कमी नहीं आई है।  

विज्ञापन
Temperature crosses 41 degree in Bareilly
धूप से बचाने को महिला ने बच्चे का चेहरा गमछा से ढका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली समेत पूरे मंडल में बीते 15 दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन में गर्म हवा के साथ तेज धूप शरीर झुलसा रही है तो रात में भी पसीना छूट रहा है। भीषण गर्मी के बीच राहत की यह खबर है कि अगले पांच दिनों में बारिश के आसार हैं। रविवार को मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया। सुबह हल्के बादल छाए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार की रात हवा की दिशा पूर्व दक्षिण पूर्व होने से न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के बाद 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान भी दो डिग्री की बढ़त के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह से ही तेज धूप रही। दिन में हल्के बादल मंडराए पर बगैर राहत पहुंचाए आगे बढ़ गए। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिन तक अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन

पीलीभीत में भी गर्मी का प्रकोप 

पीलीभीत में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के बीच लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। शनिवार को हालांकि तापमान में थोड़ी गिरावट आई तो पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर आकर ठहर गया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि रविवार की शाम या रात में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आगामी तीन दिनों तक ऐसा मौसम बना रहेगा। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। शनिवार को हवा का वेग कम होकर 22 किलोमीटर प्रति घंटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed