{"_id":"61acfe460734f4426c633787","slug":"teenager-raped-in-bhamora-threatened-with-murder-if-report-is-filed-bareilly-news-bly4682989160","type":"story","status":"publish","title_hn":"भमोरा में किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कराने पर हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भमोरा में किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कराने पर हत्या की धमकी
विज्ञापन
rape case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी, उसके पिता और भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीड़ित के भाई ने पुलिस को सौंपी धमकी देने की ऑडियो
बरेली। भमोरा के एक गांव में रहने वाली किशोरी फूल लेने गई तो वीरेंद्र नाम के व्यक्ति ने तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। फिर उसके परिवार वालों ने पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में वीरेंद्र, उसके पिता धर्मवीर, बहन और भाई के खिलाफ थाना भमोरा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस मामले की रिपोर्ट किशोरी के भाई ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उनकी बहन फूल लेने जा रही थी। रास्ते में वीरेंद्र ने कपड़े से उसका मुंह बंद कर लिया और तमंचे के बल पर सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसी बीच उनके चचेरे भाई मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया तो वह उनसे मारपीट करके भाग निकला। घटना के बाद वीरेंद्र और उसका पिता धर्मवीर तमंचा लेकर उनके घर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। वीरेंद्र के भाई और उसकी बहन ने भी फोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दो दिन चली पंचायत, समझौते का दबाव
किशोरी के भाई का आरोप है कि दो दिन तक उन लोगों को थाने नहीं जाने दिया गया। गांव के ही कुछ लोगों को आरोपी पक्ष ने रुपये दे दिए, जिसके चलते वे लोग उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। शनिवार रात किसी तरह वह थाने पहुंचे और तहरीर दी तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी संदीप त्यागी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।