फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager murdered with sharp weapon dead body found in Bareilly

Bareilly News: धारदार हथियार से किशोर की हत्या, खेत में मिला शव, एक नामजद समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 29 Apr 2024 09:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 09:57 AM IST
सार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में रविवार को एक किशोर का शव खेत में पड़ा मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Teenager murdered with sharp weapon dead body found in Bareilly
फरमान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव परेवा कुइया में शनिवार दोपहर हुए मामूली विवाद में कारीगर के 17 वर्षीय बेटे की रात में हत्या कर दी गई। किशोर का शव रविवार को गांव में ही एक मकान के पास मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व उसके अन्य दो साथियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


परेवा कुइया निवासी शमसुल, कारचोबी कारीगर के बेटे फरमान हुसैन व छोटे भाई मोहम्मद हसन की गांव के ही गौतम से शनिवार दोपहर कुछ कहासुनी हो गई। इस दौरान गाली-गलौज व मारपीट भी हुई। गौतम शराब के नशे में था। इसी को रंजिश मानते हुए रात में गौतम ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 वर्षीय फरमान की धारदार हथियार से हत्या कर दी। 
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। वह हाईस्कूल में पढ़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा के घर सोने के लिए गया था
मृतक के पिता शमसुल ने बताया कि शनिवार को शाम फरमान रोज की तरह अपने चाचा नूर हसन के घर में सोने गया था, लेकिन सुबह वापस नहीं आया। रविवार सुबह फरमान का शव एक मकान के पास खेत में पड़ा मिला। 

शमसुल ने गांव के गौतम व अन्य दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम में सिर पर धारदार हथियार के प्रहार से मौत की बात सामने आई है।

एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि छात्र की हत्या को लेकर रंजिश और प्रेम प्रसंग के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सर्विलांस व जांच के अन्य तथ्य देखे जा रहे हैं। आरोपी जेल भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed