फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager kidnapped and taken hostage in Aligarh

किशोरी का अपहरण कर अलीगढ़ में बनाया बंधक

Thu, 30 Dec 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped and taken hostage in Aligarh
प्रतीकात्मक
आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने का आरोप
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर में सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र की किशोरी का अपहरण कर उसे अलीगढ़ में बंधक बना लिया गया। परिवार वालों ने किशोरी को मुक्त कराया तो अपहरणकर्ताओं ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले में अलीगढ़ के जामा मस्जिद ऊपरकोट निवासी अदनान, उसके पिता अजीज, मां शहाना, बहन जकिया, भाई अरशद, फैजान और आदिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्रेमनगर क्षेत्र निवासी युवक का कहना है कि कोलकाता में रहने वाले अदनान का घर अलीगढ़ में, जामा मस्जिद ऊपर कोट में भी है। दूर की रिश्तेदारी होने के चलते आरोपियों से उनकी 16 वर्षीय बहन की जान पहचान हो गई। इसके चलते ही अदनान उनकी बहन से फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर चैटिंग करता था लेकिन परिवार वाले इस बारे में नहीं जानते थे। 24 नवंबर की रात करीब ढाई बजे अदनान ने मेसेज करके उनकी बहन को घर से बाहर बुलाया। वहां अदनान, उसका साथी रशीद, अता उल्लाह और एक अन्य खड़े थे। आरोपियों ने उनकी बहन को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और कार में डालकर ले गए। मेसेज देखने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो वे अलीगढ़ पहुंचे, जहां आरोपियों ने किशोरी को एक कमरे में बंधक बना रखा था। घरवाले उसे छुड़ाकर ले आए तो अदनान ने उसके अश्लील फोटो और मिक्सिंग वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके अलावा कई नंबरों से उन्हें धमकी भरे मेसेज भी किए जा रहे हैं। किशोरी के भाई की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed