{"_id":"617291022d417d4430358ccb","slug":"teenager-body-removed-from-grave-for-post-mortem-dm-gave-permission-after-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया किशोरी का शव, भतीजे का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया किशोरी का शव, भतीजे का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने दी अनुमति
Fri, 22 Oct 2021 03:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:52 PM IST
सार
वायरल वीडियो में बच्चा कह रहा था कि चाचा ने फिजा को मारकर लटका दिया। उसके बाद पुलिस ने डीएम से कब्र से शव निकालने के लिए अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
कब्र से शव को निकालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर में बिहारमान नगला में रहने वाली 12 वर्षीय फिजा की बुधवार को मौत होने के बाद परिजनों ने सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। इस मामले में गुरुवार को फिजा के चार वर्षीय भतीजे का वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बच्चा कह रहा था कि चाचा ने फिजा को मारकर लटका दिया। उसके बाद पुलिस ने डीएम से कब्र से शव निकालने के लिए अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने पर शुक्रवार को शव कब्र से बाहर निकाल लिया गया है। अब उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों का कहना है कि फिजा ने खुदकुशी की थी।
विज्ञापन