फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager accuses neighbor youth of rape

किशोरी ने पड़ोसी युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Mon, 04 Oct 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager accuses neighbor youth of rape
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया

किशोरी का आरोप, नशा देकर किया गया था अपहरण, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने पड़ोसी युवक पर नशीला पदार्थ देकर अपहरण करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस को तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
किशोरी (13) ने थाना पहुंचकर पड़ोसी युवक पर परिजन की मदद से उसे नशीला पदार्थ देकर अपहरण करने के साथ महीनों दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक और उसके परिजन के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि तहरीर देने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया है और उसे थाना और चौकी के चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उसका मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। उधर, इस बावत सीओ और इंस्पेक्टर के पास फोन किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed