फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenage girl raped for four days, now threatened to be taken away

Bareilly News: चार दिन तक किशोरी से दुष्कर्म, अब उठा ले जाने की धमकी

Fri, 16 Jan 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped for four days, now threatened to be taken away
बारादरी थाने में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। बारादरी इलाके में किशोर ने किशोरी के साथ चार दिन तक दुष्कर्म किया। धमकी देकर समझौता करा लिया। किशोर और उसके परिवार वाले किशोरी के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बारादरी थाने में एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।
महिला ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि किशोर उनकी नाबालिग बेटी को आठ महीने पहले फुसलाकर ले गया था। चार दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। उसके दो दोस्त उनकी बेटी को बदनाम करते थे। पुलिस से बचने के लिए इन लोगों ने फर्जी निकाहनामा बनाया। धमकी देकर उनके पति से जबरन समझौता कर लिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि एक नवंबर को किशोर अपने भाइयों को लेकर उनके घर पहुंचा और उनके पति की पिटाई कर उनकी बेटी को जबरन ले गया। कुछ दिन बाद ये लोग उनकी बेटी को छोड़कर भाग गए। किशोर और उसका दोस्त तमंचा व चाकू लेकर घर में घुस आए और उनकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी देने लगे। लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed