फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Technology, culture and skill-based education will shape the future: Anandiben Patel

तकनीक, संस्कार, कौशल आधारित शिक्षा से संवरेगा भविष्य : आनंदीबेन पटेल

Fri, 01 May 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 01 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Technology, culture and skill-based education will shape the future: Anandiben Patel
समग्र और समावेशी शिक्षा ही बच्चों के सपनों को पंख देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधारशिला रखेगी। स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स लैब, स्किल ट्रेनिंग पर फोकस करना होगा। शिक्षा, पुस्तक ज्ञान समेत जीवन निर्माण, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का अहम माध्यम है। ये बातें बृहस्पतिवार को रामगंगानगर आवासीय योजना सेक्टर-3 स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, रोबोटिक्स भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं। इसलिए बच्चों को प्रारंभिक स्तर से कौशल आधारित शिक्षा देनी होगी। छठवीं कक्षा से बच्चों को हुनर सिखाने की पहल श्रेयस्कर है। स्कूलों में नए कोर्स, व्यावहारिक गतिविधियों के आयोजन की बात कही। वर्षा जल संचयन, सोलर प्लांट, पर्यावरण अनुकूल ढांचा अपनाने के लिए आदर्श भारतीय विद्यालय ज्ञान भवन से सीख लेने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन



भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य शिक्षा का हिस्सा

मुख्य अतिथि ने कहा कि अगर ज्ञान वृक्ष है तो संस्कार जड़ें हैं। भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को भी शिक्षा का हिस्सा बनाना जरूरी है। दहेज प्रथा, पारिवारिक विघटन, वृद्धाश्रम जैसी समस्याओं का समाधान शिक्षा से ही संभव है। एक ऐसा प्रदेश-ऐसा भारत बनाना है जो पूर्व के समान विश्व गुरू हो। लखनऊ पब्लिक स्कूल के संस्थापक डॉ. एसपी सिंह से जुड़े संस्मरण साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलापट्ट अनावरण कर राज्यपाल ने किया स्कूल का उद्घाटन
राज्यपाल ने शिलापट्ट का अनावरण कर लखनऊ पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। इससे पूर्व फलों की टोकरी का स्पर्श कर बच्चों में वितरण के लिए दिया। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूल में मलिन बस्तियों के पांच बच्चों को शिक्षा देने के लिए कहा। स्कूल संस्थापक एवं प्रतापगढ़ सांसद एसपी सिंह बघेल ने सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्र शिवम अवस्थी को 99.99 फीसदी अंक मिलने पर 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। इकरा आलम, समृद्धि द्विवेदी, जूही चौधरी, शाबिर प्रकाश श्रीवास्तव को भी 99 फीसदी अंक मिलने पर सराहा। यहां मेयर उमेश गौतम, जिपं अध्यक्ष रश्मि पटेल, कुलपति प्रो. केपी सिंह, पूर्व एमएलसी एवं मुख्य प्रशासक क्रांति सिंह, एमडी सुशील कुमार, महाप्रबंधक शिखर पाल सिंह, हर्षित सिंह अन्य लोग मौजूद रहे।
दिशा इंटर कॉलेज में मनाया गुजरात स्थापना दिवस समारोह
गुजरात स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दिशा इंटर कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विवि की कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। उन्होंने बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास किया।
बापू बाजार में छात्रों की ओर से हस्तनिर्मित वस्तुओं को देखा। एक छात्र ने स्केच भेंट किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में गुजराती परंपरा, शिवस्त्रोत पर एकल नृत्य, गरबा, डांडिया, फैशन शो में महात्मा गांधी, सरदार पटेल के स्वरूप ने मन मोह लिया। विश्वविद्यालय से ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, क्षय रोग उन्मूलन और एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने स्कूल में प्रयोगशाला स्थापना, विज्ञान वर्ग की शुरुआत, नामांकन में 40 फीसदी बढ़त समेत अन्य जानकारी दी।

शिक्षा, अध्यात्म से जुडें संप्रेक्षण गृह में निवासित बच्चे
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित तिलक इंटर कॉलेज के निकट स्थित राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। निवासरत बच्चों का हाल चाल लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा व आध्यात्म से जोड़ा जाए। उनके स्वास्थ्य व स्वस्थ मनोरंजन पर ध्यान देने के निर्देश दिए। यहां डीएम अविनाश सिंह, सदस्य राज्य महिला आयोग पुष्पा पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed