फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Technical deficiency in health ATM, no reagent anywhere

Bareilly News: हेल्थ एटीएम में तकनीकी कमी, कहीं रीजेंट ही नहीं

Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Technical deficiency in health ATM, no reagent anywhere
बरेली। मरीजों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे हेल्थ एटीएम खुद ही बीमार हैं। कहीं तकनीकी खामी की वजह से इनका संचालन नहीं हो रहा तो कहीं रीजेंट न होने से सिर्फ वजन, बीपी, पल्स और तापमान की जांच हो रही है। कई हेल्थ एटीएम ताले में बंद हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने हेल्थ एटीएम का जायजा लिया तो हकीकत सामने आई। दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम बंद मिला। मौजूद स्वास्थ्यकर्मी ने तकनीकी खामी की बात कही। महिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम संचालित है पर जांच के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। यहां हेल्थ एटीएम लैब के अंदर रखा गया है। लिहाजा, मरीजों को इसकी जानकारी ही नहीं है। कितनी जांचें हुईं, इसकी जानकारी मौजूद स्टाफ को नहीं थी।
विज्ञापन


बिथरी में लगा ताला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथरी चैनपुर में बीते साल हेल्थ एटीएम लगा था। शुरुआत में रोज 20-25 जांचें होती थीं। यहां भी बीपी, वजन, तापमान और पल्स की ही जांच हो रही थी। इस वजह से मरीजों ने इससे दूरी बना ली। नतीजा, एटीएम ताले में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीजेंट नहीं पर रोज 40 मरीजों की हो रही जांच
फतेहगंज पश्चिमी, क्यारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ एटीएम में रोज 40 जांचें होने का दावा स्वास्थ्यकर्मी ने किया। यहां भी महज बीपी, वजन, तापमान और पल्स ही जांचा जा रहा है। बताया कि रक्त, यूरिन व अन्य जांच के लिए जरूरी रीजेंट नहीं मिले हैं।

रीजेंट समेत अब तक नहीं लगी टेस्टिंग चिप
बहेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे हेल्थ एटीएम पर बॉडी मास इंडेक्स के साथ वजन, बीपी, पल्स, तापमान जांचा जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी ने रोज 30 जांचें होने की बात बताई। बताया कि मशीन एंड्रॉयड सिस्टम पर चलती है। कई जांचों की किट व रीजेंट नहीं हैं।

अब तक तैनात नहीं किए गए तकनीशियन
स्वास्थ्य केंद्रों प्रभारियों के मुताबिक हेल्थ एटीएम लगाने के दौरान संबंधित फर्म ने तकनीशियन तैनात किए जाने का दावा किया था पर अब तक कहीं कोई तैनाती नहीं हुई। फर्म ने स्वास्थ्यकर्मियों को सामान्य जांचों के लिए ही प्रशिक्षण दिया था। शेष जांचों की कोई व्यवस्था नहीं है।

ये जांचें होने का था दावा
बॉडी स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, ऑक्सीजन स्तर, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबोलिक एज, बॉडी फैट, ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, चिकनगुनिया, यूरिन, गर्भावस्था जांच, टायफाइड, एचआईवी, ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी समेत दो दर्जन से ज्यादा जांचें होनी थीं।


वर्जन
हेल्थ एटीएम खराब होने की सूचना मिली है। कहां और किस वजह से खराब हैं, इसे दिखवाएंगे। ताले में क्यों बंद हैं, यह पता किया जाएगा। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
-
तकनीकी खामी की वजह से हेल्थ एटीएम का संचालन ठप है। इसे ठीक कराने के लिए संबंधित फर्म को पत्र लिखा गया है। - डॉ. अलका शर्मा, एडी एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed