फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers locked in BRC center during tablet distribution

Bareilly News: टैबलेट वितरण के दौरान बीआरसी केंद्र में बंद किए शिक्षक

Sat, 11 Nov 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 11 Nov 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Teachers locked in BRC center during tablet distribution
भोजीपुरा। टैबलेट वितरण के दौरान रिसीविंग फार्म भरने को लेकर बीआरसी केंद्र में शुक्रवार को शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आपस में भिड़ गए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शिक्षकों को बंद करके गेट पर बाहर से ताला डाल दिया। बीईओ के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। मामले की शिकायत बीएसए से की गई है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि बीईओ की गैरमौजूदगी में उनके कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी टैबलेट बांट रहा था। उसने सभी शिक्षकों को रिसीविंग फार्म भरने के लिए दिया। शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष अजरार हुसैन आगा ने बताया कि रिसीविंग फार्म में कई जानकारियां टैबलेट से देखने के बाद ही भरनी थी।
विज्ञापन

इसके लिए टैबलेट का स्विच ऑन किया। इस पर आरोपी कर्मचारी भड़क गया। उसने विद्यालय ले जाने के बाद ही बॉक्स खोलने को कहा। जब इसका विरोध किया तो वह हाथ से बॉक्स छीनने लगा। शिक्षकों ने टैबलेट वापस नहीं किए। इस पर उसने बीआरसी केंद्र के गेट पर बाहर से ताला डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष ने बीईओ दिलीप कुमार को कॉल करके प्रकरण की जानकारी दी। बीईओ के हस्तक्षेप पर गेट खोलकर शिक्षकों को बाहर निकाला गया। शिक्षकों ने बीएसए को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। अजरार हुसैन ने वसूली का भी आरोप लगाया।

----
शिक्षकों ने बिना वजह किया विवाद
मामले में बीईओ दिलीप कुमार का कहना है कि कुछ शिक्षकों ने बिना वजह विवाद किया। रिसीविंग लेते समय 16 प्रारूपों का संलग्नक भरने के निर्देश दिए। कुछ शिक्षक नेताओं ने संलग्नक भरे बिना ही टैबलेट ले जाने की कोशिश की। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने इसका विरोध किया। मामले की जानकारी बीएसए को भी दी गई है। हंगामे के समय मैं वहां मौजूद नहीं था मगर कुछ समय बाद ही पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed