फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers honored, workers kept searching for brilliant students

Bareilly News: शिक्षक हुए सम्मानित, मेधावी छात्रों को ढूंढते रहे कार्यकर्ता

Fri, 06 Sep 2024 07:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored, workers kept searching for brilliant students
- शिक्षक दिवस पर सपा यूथ विंग ने आयोजित किया था सम्मान समारोह
विज्ञापन

बरेली। समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठन युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड व छात्र सभा की ओर से शिक्षक दिवस पर शिक्षक-छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
पीलीभीत बाइपास स्थित होटल में हुए कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए पदाधिकारी मेधावी छात्रों को ढूंढते रहे। जैसे-तैसे चार छात्रों को सम्मानित कराया गया।मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि शिक्षक ही हैं, जिनके कारण हम समाज में अपना दर्जा बना पाते हैं। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन लेकर युवाओं को आगे आना है, जिसके बाद ही हम सत्ता परिवर्तन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव रहे। संचालन ब्रजेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान भुवनेश यादव, मोहित भारद्वाज, एजाज अहमद, विक्रांत पाल, दीपक यादव, हिरदेश, गजेंद्र, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक ढूंढते रहे विद्यार्थी
कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद मुख्य अतिथि चले गए। बाद में युवा कार्यकर्ताओं को सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों को ढूंढना पड़ा। चर्चा है कि कार्यक्रम में जिन्हें बुलाया वे आए ही नहीं। आनन-फानन में छात्रनेताओं ने अपने परिचित छात्रों को बुलाकर सम्मानित करवाया। इसको लेकर सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने बताया कि जितने विद्यार्थी बुलाए थे, उनकी अपेक्षा काफी विद्यार्थी आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed