फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teachers and staff stage a sit-in protest against the closure of the eastern gate at Bareilly College

बरेली कॉलेज: पार्किंग विवाद गहराया, धरने पर बैठे शिक्षक और कर्मचारी, पूर्वी गेट बंद किए जाने का विरोध

Thu, 01 Oct 2026 06:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 01 Oct 2026 06:48 PM IST
सार

बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट को बंद किए जाने और शिक्षकों व कर्मचारियों के वाहनों को परिसर स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल तक न जाने दिए जाने के विरोध में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी प्राचार्य कार्यालय के सामने सांकेतिक धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
teachers and staff stage a sit-in protest against the closure of the eastern gate at Bareilly College
बरेली कॉलेज में धरने पर बैठे शिक्षक और कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली कॉलेज में पूर्वी गेट बंद किए जाने और शिक्षकों व कर्मचारियों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल तक न जाने देने के विरोध में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। प्राचार्य द्वारा 19 दिनों तक संज्ञान न लेने पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी प्राचार्य कार्यालय के सामने सांकेतिक धरने पर बैठे।

विज्ञापन


शिक्षकों और कर्मचारियों ने 30 सितंबर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन का रास्ता चुना था। वे तेज धूप में बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में डटे रहे। इस दौरान उन्होंने अपने अध्यापन कार्य और विभागीय दायित्वों को भी निभाया। धरना स्थल पर रखे गए उपस्थिति रजिस्टर में लगभग 100 शिक्षकों और कर्मचारियों के हस्ताक्षर दर्ज हुए। 
विज्ञापन


शिक्षकों और कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन से पूर्वी गेट को जल्द खोलने की पुरजोर अपील की है। उनका कहना है कि वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल तक जाने दिया जाए। शिक्षकों की ऊर्जा को समस्याओं में व्यर्थ करने के बजाय पठन-पाठन और संस्था के हित में लगाना चाहिए। यह महाविद्यालय के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी जारी रहेगा धरना
घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह सांकेतिक धरना आगे भी जारी रहेगा। शिक्षक और कर्मचारी तीन अक्तूबर को फिर धरने पर बैठेंगे। इसके बाद पांच अक्तूबर को भी विरोध प्रदर्शन होगा। वे अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed