फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher suspended for molesting girl student in college

बरेली: कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी करने का आरोपी शिक्षक निलंबित, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

Mon, 18 Sep 2023 02:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 02:18 PM IST
सार

बरेली जिले के एक कॉलेज में शिक्षक ने कमरे में छात्रा को बंदकर उसके साथ छेड़खानी की थी। मामला सामने आने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया। जांच में यह भी पता लगा है कि आरोपी शिक्षक पहले भी शर्मनाक करतूत कर चुका है। 

विज्ञापन
Teacher suspended for molesting girl student in college
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के कमरे में बंद कर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक को प्रबंधन ने निलंबित कर दिया। जांच में पता लगा कि शिक्षक पहले भी दो छात्राओं से छेड़खानी कर चुका है। तब उसने संबंधित पक्षों से माफी मांग ली तो कार्रवाई टल गई थी।

विज्ञापन

 
एक गांव की निवासी कक्षा सात की छात्रा चार सितंबर को इंटर कॉलेज में टेस्ट देने गई थी। टेस्ट देने के बाद छात्रा को शिक्षक नरेश पाल गंगवार ने कमरे में बुलाया। फिर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। किसी को बताने पर उसे व उसके पिता को जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां दीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: अवैध संबंध... मां का कत्ल और कुंवारे चाचा को फंसाकर जमीन हड़पने का प्लान; चौंकाने वाली है कत्ल की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट, मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट करा दी। पहले इस मामले को नजरअंदाज कर रहे कॉलेज प्रबंधन ने रविवार को आपात बैठक बुलाकर शिक्षक को निलंबित कर दिया। 

हो सकती है बर्खास्तगी

कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा ने उसी दिन शिक्षक की शिकायत की थी मगर पूरी बात नहीं बताई थी। उन्होंने छात्रा से शिकायत लिखकर देने के लिए कहा था। अगले दिन छात्रा ने लिखित शिकायत दी तो उस दिन शिक्षक दिवस के कार्यक्रम चल रहे थे। उन्होंने शिक्षक को उसी दिन नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। 

दो दिन का अवकाश होने के कारण कॉलेज बंद रहा था। इसके बाद शिक्षक ने अपना जवाब दिया। उस जवाब को नोटिस के साथ उन्होंने कॉलेज के प्रबंधक को सौंपा। प्रबंधक ने डीआईओएस को लिखित पत्र सौंपकर जांच व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। बताया कि डीआईओएस की की ओर से गठित जांच टीम की रिपोर्ट पर शिक्षक को बर्खास्त भी किया जा सकता है।

थाने नहीं पहुंची छात्रा

बयान दर्ज कराने और मेडिकल परीक्षण के लिए छात्रा को थाने बुलाया गया था पर वह नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार को छात्रा का बयान और मेडिकल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed