फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher doing the duty of BLO supervisor died due to brain hemorrhage

Bareilly News: बीएलओ सुपरवाइजर की ड्यूटी कर रहे शिक्षक की ब्रेन हैमरेज से मौत

Wed, 03 Dec 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Teacher doing the duty of BLO supervisor died due to brain hemorrhage
बरेली। कर्मचारी नगर, गली नंबर-5 निवासी एमबी इंटर कॉलेज के व्यवसायिक शिक्षक और बीएलओ सुपरवाइजर की ड्यूटी कर रहे अजय अग्रवाल (57) की सोमवार रात मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार अजय को ब्रेन हैमरेज हुआ था। सीटी स्कैन के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुत्र प्रखर अग्रवाल का आरोप है कि एसआईआर के काम के दबाव में पिता की मौत हुई है।
विज्ञापन

एमबी इंटर कॉलेज में अजय अग्रवाल व्यवसायिक शिक्षक के पद पर 30 वर्ष से कार्यरत थे। परिवार में उनकी पत्नी रानी अग्रवाल और बेटा प्रखर है। एसआईआर के काम के लिए उनकी ड्यूटी बीएलओ सुपरवाइजर के तौर पर सीबीगंज स्थित आईटीआई में लगी थी। प्रखर ने बताया कि पापा की-पैड वाला फोन चलाते थे। एसआईआर के काम के बारे में उन्हें न कुछ जानकारी थी और न खास प्रशिक्षण मिला। ऐसे में यह काम उनके लिए जी का जंजाल बन गया था। एसआईआर के काम से हटाने के लिए उन्होंने अफसरों से बात की, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। वह इन दिनों रोजाना सुबह 9 बजे घर से निकलते थे और रात में आने का कोई निश्चित समय नहीं था। प्रखर ने कहा कि सोमवार रात 10 बजे खाना खाने के दौरान पापा एसआईआर के काम के बारे में ही बात कर रहे थे। कह रहे थे कि यह काम बहुत मुश्किल है। लोगों को फोन करते हैं, लेकिन कोई फॉर्म जमा करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

वह खाने के बाद लेटने गए। थोड़ी देर बाद उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजे से झांक कर देखा तो वह अचेत पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने ब्रेन हैमरेज बताया। सीटी स्कैन कराने के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रखर ने कहा कि उनके पिता को इससे पहले स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक ब्रेन हैमरेज समझ से परे है। मंगलवार को अजय के शव की अंत्येष्टि सिटी श्मशान भूमि पर की गई, जहां डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed