फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher commits suicide by hanging himself with a towel in Bareilly

Bareilly News: गणित के प्रवक्ता ने गमछे के फंदा लगाकर दी जान, कमरे में सुसाइड नोट मिला

Sat, 16 May 2026 11:25 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 16 May 2026 11:25 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। वह एक इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता थे। पुलिस को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। 

विज्ञापन
Teacher commits suicide by hanging himself with a towel in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव धौरेरा माफी में शुक्रवार को गणित के प्रवक्ता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रवक्ता के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का माना जा रहा है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर इज्जतनगर सुरेश गौतम ने बताया कि मूल रूप से गोरखपुर के निवासी वशिष्ठ मुनि बरौर इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। धौरेरा गांव में वह सत्यपाल के मकान में किराये पर रहते थे। शुक्रवार सुबह उनके पिता राजबली सिंह ने उनको कई बार कॉल की, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने सत्यपाल को कॉल करके वशिष्ठ के बारे में पूछा। मकान मालिक ने दूसरी मंजिल पर वशिष्ठ के कमरे में जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने पर चटकनी नीचे खिसक गई और गेट खुल गया।
विज्ञापन


अविवाहित थे वशिष्ठ 
कमरे में वशिष्ठ मुनि का शव गमछे के सहारे पंखे से लटका मिला। एक पैर कुर्सी पर था और दूसरा चारपाई से सटा हुआ था। उन्होंने बताया कि वशिष्ठ अविवाहित थे। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के बरेली आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed