फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher beats student for not attending tuitions principal scuffles with her father on complaint in Bareilly

Bareilly News: ट्यूशन न पढ़ने पर शिक्षिका ने छात्रा को पीटा, शिकायत पर प्रधानाचार्य ने पिता से की हाथापाई

Sat, 22 Feb 2025 04:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 04:27 PM IST
सार

बरेली में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने छात्रा की पिटाई कर दी, जिससे उसके कान में गुम चोट लग गई। उसे सुनाई कम दे रहा है। आरोप है कि शिकायत पर छात्रा के पिता से भी हाथापाई की गई।  

विज्ञापन
Teacher beats student for not attending tuitions principal scuffles with her father on complaint in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में ट्यूशन पढ़ने से इन्कार करने पर इंडो पब्लिक स्कूल की शिक्षिका ने छात्रा को पीट दिया। छात्रा के एक कान में तेज दर्द और सुनाई न आने की शिकायत है। आरोप है कि छात्रा के पिता स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी ने पिता के साथ भी हाथापाई की। छात्रा के पिता ने बिथरी चैनपुर थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


खजुरिया सैदपुर निवासी शिकायतकर्ता अकरम ने बताया कि स्थित इंडो पब्लिक स्कूल में उनकी नौ वर्षीय बेटी माहिरा कक्षा पांच की छात्रा है। प्रधानाचार्य जुल्फिकार, उनकी पत्नी साहनी और शिक्षिका सबनूर छात्र-छात्राओं पर ट्यूशन पढ़ने के लिए दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: एसपी को दो सौ मीटर घसीटा, बोले थे- आज तेरा आखिरी दिन; तीन सिपाहियों सहित चार दोषी करार
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूशन न पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल में प्रताड़ित किया जाता है। शिक्षक उन्हें जानबूझकर पीटते हैं। बुधवार को सबनूर ने उनकी बेटी माहिरा समेत अन्य छात्र-छात्राओं पर ट्यूशन पढ़ने के लिए दबाव बनाया। इन्कार करने पर माहिरा सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं की पिटाई की।

शरीर पर गुम चोटें
थप्पड़ की वजह से माहिरा के एक कान में दर्द होने लगा। सुनाई भी कम दे रहा है। उसके शरीर पर गुम चोटें भी आईं। माहिरा ने इस बारे में घर आकर बताया तो वह स्कूल गए। उन्होंने सबनूर की शिकायत की तो प्रधानाचार्य जुल्फिकार और उनकी पत्नी साहनी आग बबूला हो गए। इन लोगों ने उसके साथ भी हाथापाई की।

बेटी की टीसी मांगने पर धक्के देकर स्कूल से निकाल दिया। अकरम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। प्रधानाचार्य ने आरोपों से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed