फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tax department website launched, tax deposited

Bareilly News: कर विभाग की शुरू हुई वेबसाइट, जमा हुआ कर

Wed, 06 May 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tax department website launched, tax deposited
बरेली नगर निगम के कर विभाग की वेबसाइट दो दिन बंद रहने के बाद सोमवार शाम को फिर से सुचारु हो गई। मंगलवार को लोगों ने निगम पहुंचकर अपना कर जमा कराया। विभाग एक नया सॉफ्टवेयर भी लागू करने की योजना बना रहा है, जिससे करीब 1.75 लाख करदाताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




वेबसाइट 27 अप्रैल को सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद चालू वित्त वर्ष का कर जमा करने के लिए खोली गई थी। हालांकि, कुछ दिन चलने के बाद शनिवार को यह बंद हो गई थी, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। रविवार को अवकाश होने के बाद भी वेबसाइट को ठीक करने का काम चलता रहा। पिछले दो-तीन साल से हाउस, वाटर और सीवर टैक्स बिलों में गड़बड़ियों और अनियमितताओं के कारण करदाता परेशान थे। तकनीकी खामियों के चलते कई उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे जा रहे थे, जिससे लगातार शिकायतें दर्ज की जा रही थीं।
विज्ञापन




मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि सिस्टम अब पहले से अधिक सटीक और पारदर्शी तरीके से काम करेगा। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद बिल जनरेशन का ट्रायल भी सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed